{"_id":"67668a7c2d0aa3a5120bca9a","slug":"rashmika-mandanna-trolled-on-social-media-for-confusion-of-movie-names-later-apologies-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna Trolled: फिल्मों के नाम को लेकर कन्फ्यूज हुईं रश्मिका मंदाना, ट्रोल होने के बाद माफी मांगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna Trolled: फिल्मों के नाम को लेकर कन्फ्यूज हुईं रश्मिका मंदाना, ट्रोल होने के बाद माफी मांगी
Sat, 21 Dec 2024 03:01 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 21 Dec 2024 03:01 PM IST
सार
Rashmika Mandanna Trolled: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्मों के नाम को लेकर कनफ्यूज हुईं तो, वह तुरंत ट्रोलर्स के निशाने पर आग गईं। बाद में अभिनेत्री ने अपनी इस गलती पर माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के बाद लोगों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। अपनी भूमिकाओं के लिए उन्हें प्रशंसकों और समीक्षकों से भी सराहना मिली। हाल ही में रश्मिका ने एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्होंने थिएटर में पहली बार कौन सी फिल्म देखी थी? इस पर रश्मिका फिल्मों के नाम को लेकर कन्फ्यूज हो गईं, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
फिल्म के नाम को लेकर हुईं कन्फ्यूज
साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री से जब पूछा गया कि उन्होंने कौन सी फिल्म थिएटर में पहली बार देखी थी? तो उन्होंने जवाब दिया, "यह घिल्ली है। मैं हमेशा कहती रहती हूं कि मुझे थलपति विजय सर बहुत पसंद हैं, क्योंकि वह पहले अभिनेता थे जिन्हें मैंने थिएटर में देखा था। मुझे हाल ही में पता चला कि ‘घिल्ली’ फिल्म ‘पोकिरी’ का रीमेक है। मुझे अब तक यह नहीं पता था। मैंने अपने जीवन के लंबे समय तक 'अप्पाडी पोडु' गाने के लिए परफॉर्म किया है।"
Payal Kapadia: पायल कपाड़िया की फिल्म के फैन हुए बराक ओबामा, फेवरेट लिस्ट में किया शामिल
विज्ञापन
अभिनेत्री हो गईं ट्रोल
दरअसल, ‘घिल्ली’ महेश बाबू और गुणशेखर की ब्लॉकबस्टर ‘ओक्काडू’ की रीमेक है। जैसे ही रश्मिका मंदाना ‘ओक्काडू’ और ‘पोकिरी’ के बीच कन्फ्यूज हुईं, नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ‘ओक्काडू’ एक ऐसी फिल्म है जिसने तेलुगु में कमर्शियल एंटरटेनर के लिए बेंचमार्क सेट किए हैं और इसलिए, अभिनेत्री की खूब आलोचना की गई।
Year Ender 2024: सलमान के घर पर गोलीबारी, साउथ सुपरस्टार ने अपने ही फैन की जान ली; ये रहे साल के 10 बड़े विवाद
रश्मिका ने मांगी माफी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रश्मिका ने अब अपनी गलती के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी है। रश्मिका ने लिखा कि इंटरव्यू के तुरंत बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया। अभिनेत्री ने टिप्पणी की, "जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने गलती की है, मुझे पता था कि सोशल मीडिया मुझे नहीं छोड़ेगा। सॉरी, सॉरी, मेरी गलती, लेकिन मुझे उनकी सभी फिल्में पसंद हैं। कोई बात नहीं।" दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका को थलपति विजय और महेश बाबू दोनों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का अवसर मिला है।