फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna again victim of deepfake video face changed with Columbian model help of ai

Rashmika Mandanna: एक बार फिर रश्मिका मंदाना हुईं डीपफेक का शिकार, कोलंबियाई मॉडल से बदला चेहरा

Tue, 28 May 2024 05:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 28 May 2024 05:00 PM IST
सार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री दूसरी बार डीपफेक का शिकार हुईं हैं। कोलंबियाई मॉडल के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया गया है। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna again victim of deepfake video face changed with Columbian model help of ai
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एआई का उपयोग करके चेहरे के साथ छेड़छाड़ की हुई है। इस वीडियो में एआई की मदद से एक मॉडल के शरीर के साथ रश्मिका का चेहरा जोड़ दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2024 में कोलंबियाई मॉडल और कंटेंट क्रिएटर डेनिएला विलारियल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्ट्रैपलेस बिकिनी में झरने के पास पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले एआई की मदद से  मॉडल का चेहरा रश्मिका से बदल दिया गया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DANIELA VILLARREAL (@danielavillarreal_a)

पहले भी हो चुका है वीडियो वायरल
पिछले साल नवंबर में रश्मिका का इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो को भी एआई की मदद से मॉर्फ करके बनाया गया था। पुराने वायरल वीडियो पर ब्रिटिश इनफ्लुएंसर जारा पटेल के शरीर पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। हालांकि, इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेता रणवीर सिंह और आमिर खान भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। बॉलीवुड के कई सितारे टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग पर नाराजगी जता चुके हैं। 
बेहद कम पढ़ी लिखी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां

रश्मिका ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक अभिनेत्री की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि रश्मिका अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में प्रमुख भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में फहद फासिल महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना के आगामी कार्यों की बात करें तो वह सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी। सलमान की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
Anees Bazmee: 'अक्षय समय को लेकर हैं पाबंद, देर से आते हैं सलमान', अनीस ने गिनाई दोनों कलाकारों की खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed