फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rashmi gupta got emotional cried during shooting wedding scene in tv serial dhruv tara team helped her disprj

Rashmi Gupta: 'ध्रुव तारा' के सेट पर इस सीन को फिल्माते हुए टूटीं रश्मि, क्या हुआ ऐसा कि फूट-फूटकर रोने लगीं?

Tue, 06 Aug 2024 07:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 06 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

'ध्रुव तारा' के सेट पर अभिनेत्री रश्मि गुप्ता एक दृश्य को फिल्माते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं। सभी लोग परेशान हो गए और उन्हें शांत करने के लिए सब ने उन्हें चॉकलेट और फूल दिए। 

विज्ञापन
rashmi gupta got emotional cried during shooting wedding scene in tv serial dhruv tara team helped her disprj
रश्मि गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम: @rashmiguptaa09

विस्तार

टीवी सीरियल 'ध्रुव तारा सदी से परे' प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस सीरियल को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। लगातार सीरियल में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। सीरियल की कहानी ध्रुव और तारा के इर्द गिर्द घूमती है। हाल ही में सीरियल के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान तारा की बहन चंद्रा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रश्मि गुप्ता बुरी तरह टूट गईं और सेट पर फूट फूटकर रोने लगीं। उनका कहना है कि वह अपने किरदार में इस तरह खो गईं। उसके दर्द और भावनाओं को इस तरह से महसूस किया कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन

इस सीन को फिल्माते हुए रोने लगीं रश्मि
दरअसल, उस शॉट में एक शादी के दृश्य को शूट करना था, जिसमें रश्मि गुप्ता दुल्हन के जोड़े में सजी मंडप पर खड़ी थीं, लेकिन अपने डायलॉग बोलते-बोलते हुए बीच में अचानक खूब रोने लगीं। रश्मि ने बताया कि सीरियल का एक सीन था, जहां उन्हें अपनी बहन तारा को धोखा देना था। वह मंडप से भागने वाली थीं, लेकिन ऐसा करने से पहले उन्हें यह चीज भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचा रही थी, जिस कारण वह दुखी हो गईं। इस दौरान रश्मि इतना परेशान हुई कि वह सेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगीं। वह अपने डायलॉग तक भूल गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीज पेज के लंबे डायलॉग
सेट पर मौजूद सभी लोग उन्हें संभालने के लिए आगे आए। सभी लोग परेशान हो गए और उन्हें शांत करने के लिए सब ने उन्हें चॉकलेट और फूल दिए। इस बारे में रश्मि का कहना है कि चंद्रा के किरदार ने उन्हें काफी भावुक किया है। उसकी जिंदगी में हुए उतार चढ़ाव से वह काफी प्रभावित हुई हैं। ऐसा ही एक बड़ा सीन फिल्माना था, जिसमें उन्हें तारा को धोखा देना था। तारा को उन्हें बताना था कि वह ध्रुव से शादी करने से पहले मंदिर जा रही हैं। यह एक लंबा और बड़ा सीन था, जिसमें तीन पेज के डायलॉग थे, लेकिन उन्हें सिर्फ दो शॉट के साथ ही एक बार में पूरा शूट करना था।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने टीम का जताया आभार
हालांकि, इस सीन को जब शूट करने की बारी आई तो रश्मि सेट पर ही भावनात्मक रूप से टूट गईं और अपने डायलॉग बोलते बोलते बीच में ही रोने लगीं। वह खुद को रोक ही नहीं पा रही थीं और लगातार राई जा रही थीं। इसके बाद 'ध्रुव तारा' परिवार ने उन्हें प्यार से गले लगाया और उन्हें शांत करने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें उस स्थिति से निकालने में उनके सह-कलाकारों और टीम ने मदद की। सीन शूट होने के बाद उन्हें बेहतर महसूस करने के लिए टीम ने उन्हें चॉकलेट और फूल दिए। ये चीजें रश्मि गुप्ता को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसके लिए पूरी टीम का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed