फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper Kid Cudi expected to testify at Sean 'Diddy' Combs trial

Rapper Kid Cudi: सीन 'डिडी' कॉम्ब्स के मुकदमे में गवाही दे सकते हैं रैपर किड क्यूडी, जानें कब होंगे पेश

Wed, 21 May 2025 01:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 21 May 2025 01:05 PM IST
सार

Rapper Kid Cudi: रैपर किड क्यूडी के कथित तौर पर सीन ‘डीडी’ कॉब्म्स के यौन तस्करी मामले पर गवाही देने की उम्मीद है। जानिए क्या है मामला।

विज्ञापन
Rapper Kid Cudi expected to testify at Sean 'Diddy' Combs trial
क्यूडी - फोटो : एक्स- @Kurrco

विस्तार

हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि रैपर किड क्यूडी, जिनका असली नाम स्कॉट मस्कुडी है। वह जूरी को जल्द ही कॉम्ब्स की पूर्व प्रेमिका सिंगर कैसी के साथ 14 साल पहले अपने संक्षिप्त संबंध के बारे में बताएंगे। आइए  जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन


क्यूडी खोलेंगे छिपे राज?
कॉम्बस पर यौन उत्पीड़न मामले की यह सुनवाई कोर्ट में कई दिनों से चल रही है। बीते मंगलवार को न्यायालय सत्र के अंत में कॉम्ब्स के बचाव पक्ष के एक वकील ने कहा कि एजेंट द्वारा पिछले साल फ्लोरिडा में कॉम्ब्स के घर पर छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं द्वारा जो कुछ पाया गया था, उसके बारे में गवाही देने के बाद अब रैपर किड क्यूडी तीसरे गवाह होंगे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि क्यूडी बुधवार या गुरुवार को जूरी के सामने अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही आपको बताते चलें कि इससे पहले कॉम्ब्स के वकील ने बताया कि साक्ष्य के अनुसार यह घरेलू हिंसा को दर्शाती है, ना कि किसी आपराधिक रैकेट या यौन तस्करी को। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि कॉम्ब्स ने भी इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वो निर्दोष हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में दिखा अदिति का खूबसूरत अंदाज, नाओमी और नताशा ने भी रेड कार्पेट पर दिखाया अपना स्वैग
विज्ञापन
विज्ञापन


गायिका कैसी ने लगाए आरोप
इस मामले पर गायिका कैसी वेंचुरा ने बताया कि वो जब कॉम्ब्स के साथ रिश्ते में थी। तो कॉम्ब्स ने साल 2011 में उन्हें पीठ पर लात मारी थी, जब कॉम्ब्स को पता चला कि वह मेस्कुडी के साथ उन्हें धोखा दे रही थी। वेंचुरा की मां ने आरोप लगाया कि कॉम्ब्स ने कैसी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें उन्होंने मेस्कुडी की कार को उड़ाने और उनके यौन वीडियो जारी करने की धमकी दी थी। इसके अलावा क्यूडी को चोट पहुंचाने की भी चेतावनी दी थी। 


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: भारत की इन एक्ट्रेसेस ने कान 2025 में डेब्यू से बटोरीं सुर्खियां, एक ने पहना मोदी जी वाला नेकलेस

कॉम्ब्स ने मांगे 20 हजार अमेरिकी डॉलर 
आगे रेजिना वेंचुरा ने बताया कि कॉम्ब्स ने उनसे 20,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की। अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर कैसी डर गई थी, इस कारण वह बैंक गई और कॉम्ब्स को पैसे भेजे। हालांकि, कॉम्ब्स ने कुछ दिनों बाद पैसे वापस कर दिए। इसके अलावा कैसी ने कॉम्ब्स पर यौन तस्कीर में शामिल होने का आरोप लगाया है। अब क्यूडी के गवाही से बहुत हद तक चीजें साफ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed