फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia row: Mumbai Police record statements of 7 persons including Apoorva Makhija

Ranveer Allahbadia Row: अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज, एक-दो दिन में हो सकती है रणवीर की पेशी

Thu, 13 Feb 2025 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Feb 2025 12:35 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia Row: शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक-दो दिन में रणवीर इलाहाबादिया भी पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia row: Mumbai Police record statements of 7 persons including Apoorva Makhija
अपूर्वा मखीजा-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया एक या दो दिन में मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं।

विज्ञापन

असम पुलिस भी जांच के लिए मुंबई में
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अब तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक-दो दिन में रणवीर के भी पुलिस के सामने पेश होने की संभावन है। एक अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस की एक टीम भी विवाद से संबंधित मामले की जांच के लिए मुंबई में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
असम पुलिस टीम ने बुधवार को खार पुलिस थाने का दौरा किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के होस्ट, कॉमेडियन समय रैना सहित 40 से अधिक लोगों को तलब किया है और उनसे यूट्यूब रियलिटी शो में इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर दर्ज मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।

विज्ञापन

परिवार को लेकर की अभद्र टिप्पणी
मामले में एफआईआर दर्ज करने वाली साइबर पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले मेहमानों और जजों सहित अन्य को नोटिस जारी किए। रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो में माता-पिता और परिवार को लेकर बहुत ही अभद्र टिप्पणी की। इसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियां इस पर प्रतक्रिया दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed