फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranjeet talked about molestation scene where Madhuri Dixits started crying said I was unaware of the situatio

Madhuri Dixit: रंजीत के साथ काम करने से माधुरी ने कर दिया था इनकार, अभिनेता बोले- वे डर के मारे रोने लगी थीं

Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

अभिनेता रंजीत अक्सर फिल्मों में अपनी नायिकाओं के साथ छेड़छाड़ वाले दृश्य करते थे। पुराने दिनों को याद करते हुए रंजीत कहते हैं, 'नायिकाओं के साथ जोर-जबर्दस्ती करना मेरे काम का हिस्सा था, लेकिन मैंने कभी उनके साथ सच में कुछ भी बुरा नहीं किया।

विज्ञापन
Ranjeet talked about molestation scene where Madhuri Dixits started crying said I was unaware of the situatio
माधुरी दीक्षित रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड में कुछ सितारे खलनायक की भूमिका निभा कर मशहूर हो जाते हैं। दिग्गज अभिनेता रंजीत उन्हीं में से एक हैं। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में वे विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ अपने काम के अनुभव को भी साझा किया। 
विज्ञापन



माधुरी ने काम करने से किया था इंकार 
फिल्म 'प्रेम-प्रतिज्ञा' में रंजीत विलेन की भूमिका निभा रहे थे और माधुरी दीक्षित फिल्म में हीरोइन की भूमिका निभाने जा रही थीं। रंजीत बताते हैं, 'उन दिनों सेट मेकअप रूम नहीं हुआ करते थे। मैं ऐसे ही सेट पर मस्ती-मजाक करता रहता था। मैं इंतजार कर रहा था कि अब माधुरी आएंगी और शूटिंग की शुरुआत होगी, लेकिन वे नहीं आईं। मैं इंतजार कर रहा था तब मुझे फिल्म के आर्ट डायरेक्टर ने बताया कि वे रो रही हैं और सीन को शूट नहीं करना चाहती हैं।'
विज्ञापन


Juhi Chawla-SRK: जूही चावला का बड़ा खुलासा, शाहरुख के साथ इसलिए नहीं देखतीं आईपीएल मैच, वजह जान रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टेक में हुआ शूट 
रंजीत अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि माधुरी रो रही थीं। मैं तो सेट पर यूं ही मस्ती के लिए बोलता रहता था डार्लिंग उधर मुड़ जाओ मैं चेंज कर लेता हूं। मुझे नहीं पता था कि वे मुझसे डर कर रो रही थीं। मुझे दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए के लिए जाना था इसलिए मैंने कहा कि उन्हें बुलाइए। वे आने को तैयार नहीं थीं, लेकिन बाद में वे मान गईं। फिल्म के उस दृश्य को एक ही टेक में फिल्माया गया था। 

रुसलान पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

कभी जबरदस्ती नहीं किया 
अभिनेता रंजीत अक्सर फिल्मों में अपनी नायिकाओं के साथ छेड़छाड़ वाले दृश्य करते थे। पुराने दिनों को याद करते हुए रंजीत कहते हैं, 'नायिकाओं के साथ जोर-जबर्दस्ती करना मेरे काम का हिस्सा था, लेकिन मैंने कभी उनके साथ सच में कुछ भी बुरा नहीं किया। मेरी सभी नायिकाओं से अच्छी बनती थी। वे मेरी काफी इज्जत करती थीं। मैं उन्हें कहता था कि मेरे बाल और चेहरे को नोच दो और वे मान जाती थीं। फिल्मों में जितने भी दृश्य फिल्माए गए हैं वे सब कुशल आर्ट निर्देशकों की मौजूदगी में ही फिल्माए गए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed