Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rani Mukerji Starrer Mardaani 3 Becomes The Longest Film In Franchise

क्या फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा लंबी फिल्म होगी 'मर्दानी 3'? ट्रेलर रिलीज होने के बाद चर्चा में है यह किरदार

Sat, 17 Jan 2026 12:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Jan 2026 12:56 PM IST
सार

Mardaani 3 Duration: 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। अब खबर है कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म होगी।

विज्ञापन
Rani Mukerji Starrer Mardaani 3 Becomes The Longest Film In Franchise
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी 3' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए एकदम तैयार हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस पर काफी चर्चा हुई। अब खबर है कि फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म की अवधि 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों से ज्यादा है।
विज्ञापन


कितनी लंबी है 'मर्दानी 3'
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म की अवधि '2 घंटे 10 मिनट 36 सेकंड है। इसका पहला हिस्सा 1 घंटा 6 मिनट और 30 सेकंड लंबा है। दूसरे हिस्से की अवधि 1 घंटा 4 मिनट 6 सेकंड है।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


Trending Videos

Rani Mukerji Starrer Mardaani 3 Becomes The Longest Film In Franchise
मल्लिका प्रसाद फिल्म 'मर्दानी 3' में - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी लंबी थीं पिछली फिल्में 
आपको बता दें कि फिल्म 'मर्दानी' (2014) की अवधि 1 घंटा 53 मिनट लंबी थी। 'मर्दानी 2' (2019) 1 घंटा 45 मिनट लंबी थी। अब, 2 घंटे से ज्यादा के रनटाइम के साथ, उम्मीद की जा रही है कि दर्शक 'मर्दानी 3' को देखने के लिए उत्साहित हैं।

कब रिलीज होगी 'मर्दानी 3'?
'मर्दानी 3' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मैं किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती', 'तारक मेहता...' फेम मुनमुन दत्ता ने प्यार पर रखी राय

ट्रेलर पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स
'मर्दानी 3' के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस पर रानी मुखर्जी ने कहा 'मर्दानी 3 के ट्रेलर के लिए आपका रिस्पॉन्स और प्यार मुझे बताता है कि एक देश के तौर पर हमारी अंतरात्मा मजबूत है। जब कुछ गलत होता है तो हमें गुस्सा आता है और जब कोई बेसहारा लोगों की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो हमें गर्व होता है। 'मर्दानी 3' को अपने दिलों के इतना करीब रखने के लिए धन्यवाद।'

फिल्म की स्टारकास्ट
अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद, विलेन के तौर पर मल्लिका प्रसाद की परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही है। उनकी अदाकारी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed