Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep hooda talks about his film highway promotion ranbir kapoor be part instead of him

Randeep Hooda: अपनी ही फिल्म ‘हाइवे’ के प्रमोशन से दूर रखे गए रणदीप हुड्डा, इस एक्टर ने दिया आलिया भट्ट का साथ

Mon, 14 Apr 2025 04:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 14 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

Randeep Hooda: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'हाइवे' को याद करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म के प्रमोशन से दूर रखा गया था। आलिया के साथ इस एक्टर को दिया मौका, जिसका नहीं था फिल्म से कोई नाता।

विज्ञापन
Randeep hooda talks about his film highway promotion ranbir kapoor be part instead of him
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

विस्तार

हाल ही में रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म 'जाट' से चर्चा में हैं। अभिनेता ने साल 2014 में आई अपनी फिल्म 'हाइवे' के प्रमोशन के दिनों को याद किया। रणदीप ने बताया कि अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ उस एक्टर को प्रमोशन करते देख हैरान थे अभिनेता, जिसका नहीं था फिल्म से कोई संबंध। जानिए किस एक्टर ने रखा उन्हें उनकी ही फिल्म से दूर?

विज्ञापन

किस एक्टर ने रणदीप को किया दूर?
हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म 'जाट' के प्रमोशन के लिए कई कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान वो एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म 'हाईवे' को याद किया। अभिनेता ने बताया  कि 'हाईवे' प्रमोशन में उन्हें दूर रखकर इम्तियाज अली और आलिया भट्ट किसी और के साथ प्रमोशन कर रहे थे। वह शख्स कोई और नहीं रणवीर कपूर थे। रणदीप ने कहा कि उन्होंने जब रणवीर कपूर को प्रमोशन करते देखा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि उनका तो फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ramya Krishnan: गोविंदा ही नहीं बिग बी के साथ भी काम कर चुकीं हैं एक्ट्रेस, इन हिंदी फिल्मों में किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या 'हाईवे' फिल्म के दौरान ही आलिया हो गया था इश्क?
रणदीप हुड्डा ने आगे बातचीत में बताया कि शायद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच प्यार की शुरुआत यहीं से हुई थी। अगर ऐसा है तो वह बहुत खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज के दो दिन पहले उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए शामिल करने का फैसला किया था। अभिनेता ने आगे बताया कि फिल्म ने शायद सही रफ्तार नही पकड़ी थी, इसी वजह से अंतिम दिनों में उन्हें याद किया गया।  


यह खबर भी पढ़ें: Jaat: ‘जाट’ में अभिनय करके गदगद हुए विनीत सिंह, सनी देओल के साथ काम करने को बताया सपना

एक नजर रणदीप हुड्डा की ओर
रणदीप हुड्डा इस समय अपनी फिल्म 'जाट' में खलनायक की भूमिका से चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में रणदीप के अलावा सनी देओल, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कसांड्रा, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन जैसे कई दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed