Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने मनाया माता-पिता की 53वीं सालगिरह का जश्न, तस्वीरों में देखें परिवार की खुशियां
रणदीप हुड्डा ने माता-पिता की एनिवर्सरी को अंधेरी के एक रेस्तरां में सेलिब्रेट किया। रेस्टोरेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विस्तार
अभिनेता रणदीप हुड्डा के यहां खुशियों का माहौल है। रणदीप ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी इस पल की झलकियां साझा की हैं। दरअसल, मौका है अभिनेता के माता-पिता की शादी की सालगिरह का। रणदीप के माता-पिता रणबीर सिंह हुड्डा और आशा हुड्डा की शादी को 53 साल पूरे हो गए हैं। खुशी के इस मौके को परिवार ने साथ सेलिब्रेट किया। रणदीप ने अपनी इंस्टा स्टोरी से तस्वीरें साझा की हैं।
पिंक सूट में खूब जंचीं लिन लैशराम
रणदीप हुड्डा ने माता-पिता की एनिवर्सरी को अंधेरी के एक रेस्तरां में सेलिब्रेट किया। रेस्टोरेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें रणदीप की पत्नी और एक्ट्रेस लिन लैशराम भी सास-सुसर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। साझा की गईं तस्वीरों में सबसे पहले रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम भी नजर आ रहे हैं। लिन पिंक सूट में खूबसूरत लग रही हैं।
रणदीप हुड्डा ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर
रणदीप हुड्डा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की एक थ्रोबैक फोटो लगाई है, जिसमें दोनों काफी युवा नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मंगलवार की रात के सेलिब्रेशन की फोटो भी लगाई है। इसमें एक्टर के पेरेंट्स केक काटते देखे जा सकते हैं। इसके साथ रणदीप ने शुभकामना संदेश लिखा है।
कैमरे में कैद हुए खुशियों के पल
खुशी के इस मौके पर रेस्तरां में कई खूबसूरत पलों को कैमरा में कैद किया गया। रणदीप हुड्डा मूल रूप से हरियाणा के रोहतक से हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस साल फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आए। यह फिल्म 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई। इसमें रणदीप ने वीर सावरकर की भूमिका अदा की। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास नहीं चल पाई।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज, विशाल और श्वेता की सुरीली आवाज ने छू लिया दिल