फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor team Mumbai City FC defeated Goa in indian super league celebrated victory with Alia Bhatt

Ranbir-Alia: रणबीर कपूर की टीम मुंबई सिटी एफसी ने गोवा को हराया, पत्नी आलिया भट्ट के साथ मनाया जीत का जश्न

Tue, 30 Apr 2024 10:51 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। इसकी वजह यह है कि उनकी टीम ने गोवा को हरा दिया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor team Mumbai City FC defeated Goa in indian super league celebrated victory with Alia Bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोमवार शाम फुटबॉल मैच का आनंद लिया। इंडियन सुपर लीग में सभी फुटबॉल फैंस अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए मैच का मजा लिया। मालूम हो कि रणबीर इस टीम के सह-मालिक भी हैं। मुंबई सिटी एफसी से रणबीर कपूर का नाता साल 2014 से है। उनके अलावा बिमल पारेख भी इस टीम के मालिक हैं।

विज्ञापन


रणबीर की टीम ने दी गोवा को मात
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुंबई सिटी एफसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें रणबीर स्टेडियम में बैठे लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी टीम की जर्सी को हवा में घुमाते हुए भी देखा जा सकता है। इस मौके पर आलिया भी उनके साथ चलती दिख रही हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। इसकी वजह यह है कि उनकी टीम ने गोवा को हरा दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Indian Super League (@indiansuperleague)

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दिया कोलकाता आने का न्यौता
वीडियो के कमेंट बॉक्स में रणबीर और आलिया के फैंस ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, "मुंबई की टीम का समर्थन करने का एक और कारण है- रणबीर कपूर।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर और आलिया बहुत सुंदर दिख रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने रणबीर और आलिया को फाइनल मैच के लिए कोलकाता आने का न्यौता दिया।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

रणबीर की आने वाली फिल्म
रणबीर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हो चुकी है। आए दिन फिल्म से जुड़ा कोई न कोई ताजा अपडेट मिलता रहता है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

Monday Box Office: आयुष शर्मा की 'रुसलान' का हाल-बेहाल, 'मैदान'-'बड़े मियां छोटे मियां' ने किया इतना कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed