Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir kapoor get emotional on ramayana film shooting set video gets viral

Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ के सेट पर रणबीर हुए भावुक, वीडियो वायरल; बोले- ‘अंत में भाषण देना मुश्किल होता है’

Tue, 01 Jul 2025 10:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Emotional Speech on Ramayana Set: हाल ही में रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता भावुक स्पीच देते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Ranbir kapoor get emotional on ramayana film shooting set video gets viral
रणबीर कपूर और रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'रामायण', जिसकी शूटिंग बहुत दिनों से चल रही है। फिल्म के एक-एक अपडेट का इंतजार दशर्कों को बड़ी बेसब्री से रहता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर को 'रामायण' के शूटिंग सेट पर भावुक भाषण देते देखा जा रहा है और वो मेकर्स का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?
आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामायण पार्ट 1 की शूटिंग के आखिरी दिन का है। इसमें रणबीर कपूर भावुक होकर दिल छू लेने वाला भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अभिनेता मेकर्स को धन्यवाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सह-कलाकारों - साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जो इसका हिस्सा हैं। आगे उन्होंने कहा कि जब कोई बहुत बड़ी घटना समाप्त हो जाती है तो उन्हें भाषण देना मुश्किल लगता है।

विज्ञापन

 


फिल्म की दिखेगी पहली झलक
'रामायण' फिल्म को लेकर पहला इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की पहली झलक 03 जुलाई को दिखाने वाले हैं। जानकारी साझा करते हए मेकर्स ने बताया कि 09 प्रमुख शहरों में रामायण का फर्स्ट लुक लॉन्च किया जाएगा। अब इस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: ‘मां बनने के बाद होता है आर्थिक नुकसान’, कोंकणा ने इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर की बात


कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट अगले साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म के कलाकारों की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं, यश को रावण की भूमिका में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed