फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana Makers Wishes Dussehra Without Any New Update Fans Get Disappointed

Ramayana: ‘रामायण’ के मेकर्स ने खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं; फैंस हो गए निराश, कर डाली ये मांग

Thu, 02 Oct 2025 01:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

Ramayana Update: दशहरा के मौके पर फैंस रणबीर कपूर और यश की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के किसी नई अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए इसमें क्या कुछ है खास?

विज्ञापन
Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana Makers Wishes Dussehra Without Any New Update Fans Get Disappointed
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamnamitmalhotra

विस्तार

देश में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ के मेकर्स फिल्म से जुड़ी कोई नई अपडेट या कोई नया पोस्टर आज जारी कर सकते हैं। इस बीच अब मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस फिल्म के बारे में नए अपडेट को लेकर उत्साहित हो गए। जानिए इस दशहरा की पोस्ट में क्या है खास?

विज्ञापन

पुराना पोस्टर शेयर कर दी शुभकामनाएं
रामायण फिल्म के आधिकारिक एक्स ‘अकाउंट द वर्ल्ड ऑफ रामायण’ पर मेकर्स की ओर से दशहरा की शुभकामनाएं दी गईं। मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक तीर तेज गति से जाता हुआ दिखता है। अंत में वो तीर जहां पर प्रकाश करता है वहां पर रणबीर कपूर और यश के राम और रावण के किरदारों में एक झलक दिखती है। यहीं पर हिंदी में शुभ दशहरा लिखकर आता है। ये वैसी ही झलक है, जैसा पोस्टर मेकर्स ने अनाउंसमेंट के समय जारी किया था। ऐसे में जो फैंस दशहरा के मौके पर फिल्म के बारे में कोई नए पोस्टर की आस कर रहे थे, वो निराश हुए हैं।

विज्ञापन

 

 

फैंस हुए निराश, बोले- कुछ तो नया लाते
अब मेकर्स की ओर से कोई नया पोस्टर या नई अपडेट न जारी करने पर फैंस ने नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘कुछ तो नया पोस्टर या विजुअल अपडेट करो। कब तक पुराना टीजर ही रिपीट पर देखें। फिल्म की टीम से अपील है दीवाली पर कुछ नया अपडेट जरूर दीजिएगा।’ एक अन्य यूजर ने भी मेकर्स से कुछ नया लाने की अपील की। वहीं कई फैंस ने मेकर्स से कहा है कि अब कम से कम दीवाली पर निराश मत करना और कुछ न कुछ नया अपडेट देना।





दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण
‘रामायण’ की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होना है। जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आना है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने अब तक सिर्फ फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के समय एक टीजर वीडियो जारी किया था। इसमें रणबीर कपूर और यश के किरदार की सिर्फ हल्की सी एक झलक दिखती है। अब फैंस मेकर्स से फिल्म के नए अपडेट की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed