{"_id":"6880b2c46a240b043b033694","slug":"rana-daggubati-fails-to-appear-before-ed-in-online-betting-case-august-11-hearing-update-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rana Daggubati: ऑनलाइन बेटिंग मामले में राणा दग्गुबाती की बढ़ी मुश्किलें, ईडी के सामने नहीं हुए पेश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rana Daggubati: ऑनलाइन बेटिंग मामले में राणा दग्गुबाती की बढ़ी मुश्किलें, ईडी के सामने नहीं हुए पेश
Wed, 23 Jul 2025 03:55 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:55 PM IST
सार
ED Summons Rana Daggubati: साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की परेशानियां बढ़ ही रही हैं। एक्टर को ईडी से सामने ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पेश होना था, लेकिन वो नहीं आए। अब उन्हें दोबारा नई तारीख पर ईडी ने बुलाया है।
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती
- फोटो : एक्स
विस्तार
तेलंगाना में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब सितारों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सुपरस्टार राणा दग्गुबाती इस मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा जारी समन के बाद पेश होने वाले थे, लेकिन वो नहीं आए। अब ईडी ने उन्हें 11 अगस्त को दोबारा बुलाया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला?
इस मामले में सिर्फ राणा दग्गुबाती ही नहीं, बल्कि टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई चर्चित नामों को जांच के दायरे में लाया गया है। ईडी ने इस हफ्ते चार सितारों को समन जारी किया है जिसमें अभिनेता प्रकाश राज को 30 जुलाई, विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त और लक्ष्मी मंचु को 13 अगस्त को तलब किया गया है। ईडी की जांच का फोकस इन कलाकारों द्वारा कथित तौर पर कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने पर है। इन ऐप्स पर गैरकानूनी सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Karuppu Teaser: टीजर को देख याद आई फिल्म 'गजनी', 'करुप्पु' में एक्शन करते दिखेंगे अभिनेता सूर्या
विज्ञापन
प्रमोशन के बहाने हुआ लाखों का लेन-देन!
सूत्रों के मुताबिक, कुछ नामचीन अभिनेताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को इन ऐप्स को प्रमोट करने के लिए मोटी रकम दी गई थी। हालांकि इन सितारों का दावा है कि उन्हें इन प्लेटफॉर्म्स की वास्तविक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वो सिर्फ ब्रांड प्रमोशन समझकर इससे जुड़े थे। ईडी ने ये मामला तेलंगाना पुलिस की ओर से दर्ज की गई पांच प्राथमिकियों के आधार पर शुरू किया है। एजेंसी अब इन कलाकारों के बयान दर्ज करेगी, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) के तहत कानूनी दस्तावेज माना जाएगा।
क्या कहते हैं नियम और कानून?
मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से कमाए गए पैसों को किसी तरीके से सफेद करने या बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मामलों में न सिर्फ आर्थिक दंड बल्कि गिरफ्तारी तक की संभावना होती है।
11 अगस्त का राणा को फिर समन
अब क्योंकि राणा दग्गुबाती ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो उन्हें नई तारीख का समन भेजा गया है। अब 11 अगस्त को उन्हें दोबारा बुलाया गया है। अब देखना यह होगा कि 11 अगस्त को ईडी के सामने उनकी मौजूदगी और इस केस में बयान क्या मोड़ लाते हैं। वहीं, ईडी की जांच अब दूसरे प्रमोटर्स और संबंधित कंपनियों तक भी बढ़ सकती है।