फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress filmmaker Aparna Malladi passes away at age of 54 know for The Anushree Experiments Pellikuturu Party

Aparna Malladi Death: अभिनेत्री और फिल्म निर्माता अपर्णा मल्लादी का निधन, 54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Fri, 03 Jan 2025 08:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Jan 2025 08:44 PM IST
सार

हैदराबाद की रहने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री-निर्देशक-निर्माता अपर्णा मल्लादी ने दो जनवरी की सुबह लॉस एंजिल्स, अमेरिका में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
actress filmmaker Aparna Malladi passes away at age of 54 know for The Anushree Experiments Pellikuturu Party
अपर्णा मल्लादी - फोटो : एक्स

विस्तार

हैदराबाद की रहने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री-निर्देशक-निर्माता अपर्णा मल्लादी ने दो जनवरी की सुबह लॉस एंजेलिस, अमेरिका में अंतिम सांस ली। उन्होंने 54 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अपर्णा कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने चार साल पहले कैंसर का पता चला था।

विज्ञापन


Mufasa Box Office Collection Day 15: ‘मुफासा’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 15वें दिन की कमाई में आई गिरावट
विज्ञापन


अमेरिका में चल रहा था कैंसर का इलाज
अपर्णा करीब दो साल पहले इलाज के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई थीं। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, शुरुआत में उन पर इलाज का अच्छा असर हुआ, लेकिन दो साल पहले कैंसर दोबारा हो गया। इस बीमारी से आखिरकार अपर्णा जंग हार गईं और उन्होंने गुरुवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pushpa 2 On OTT: ओटीटी पर राज करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' की नई ओटीटी रिलीज डेट पर आया अपडेट!

अपर्णा का दो दशक का करियर
अपर्णा का करियर दो दशकों से अधिक लंबा रहा है। अपर्णा की आखिरी तेलुगु फीचर फिल्म 2022 में आई 'पेल्लिकुतुरु पार्टी' थी, जिसमें प्रिंस सेसिल, अनीशा दामा, अर्जुन कल्याण और अन्य ने अभिनय किया। उन्होंने इससे पहले फीचर फिल्मों मित्सेन, द अनुश्री एक्सपेरिमेंट्स, नुपुर नामक एक डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज पॉश पोरीज का निर्देशन किया था।

Kartik Aaryan: इस दिन से अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, तीन महीने चलेगा शेड्यूल 

शिक्षिका भी रहीं अपर्णा
अपर्णा ने सैन फ्रांसिस्को स्थित फिल्म आर्ट्स फाउंडेशन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न फिल्म स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पटकथा लेखन और फिल्म मेकिंग का विषय पढ़ाया। उन्होंने कई तेलुगु इंडी फिल्म निर्माताओं को उनके डेब्यू के दौरान मार्गदर्शन दिया, जिसमें वेंकटेश महा की सी/ओ कंचारपालम भी शामिल है। अपर्णा के असामयिक निधन से उनके मित्र और छात्र शोक में हैं।

Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed