Ram Charan: राम चरण के हाथ लगी माइथोलॉजिकल फिल्म, बॉलीवुड के इस निर्देशक के साथ मिलाया हाथ!
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आरसी 16' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, इस बीच खबर आई है कि अब बॉलीवुड निर्देशक की नई फिल्म अभिनेता के हाथ लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों कई फिल्मों के निर्माण में व्यस्त हैं। अभिनेता की आखिरी रिलीज फिल्म 'गेम चेंजर' तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, अब अभिनेता को अपनी आगामी फिल्म 'आरसी 16' से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच अब अभिनेता की नई फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। अब बॉलीवुड निर्देशक की नई फिल्म राम चरण के हाथ लगी है।
माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने की चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण अब बॉलीवुड निर्देशक निखिल नागेश भट के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित हिंदी फिल्म किल का निर्देशन किया था। कहा जाता है कि निखिल नागेश टॉलीवुड अभिनेता के साथ एक बिग बजट की माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं।
Aamir Khan on Comedy: कॉमेडी शो में अभद्र टिप्पणी करने पर आमिर की राय, बोले- 14 का नहीं हूं जो ऐसे मजाक पर..
आरसी 16 के बाद करेंगे इस फिल्म पर काम!
रिपोर्ट के अनुसार, यह एक बड़े बजट की लार्जर-देन-लाइफ ड्रामा है, जो भारतीय माइथोलॉजिकल कहानी के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्देशक ने पहले ही प्री-विजुअलाइजेशन भाग पूरा कर लिया है और वह राम चरण के साथ इस पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। चरण जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगे और यह आरसी 16 के बाद उनका तत्काल प्रोजेक्ट हो सकता है।
Loveyapa Collection Day 5: ‘लवयापा’ को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, जानिए पांचवें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
मधु मंटेना करेंगे फिल्म का निर्माण
निखिल नागेश भट अब सोशल मीडिया पर राम चरण को फॉलो कर रहे हैं, जिससे अफवाहों को और हवा मिल रही है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर मधु मंटेना इस बड़ी फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि राम चरण ने 'हाय पापा' के निर्देशक शौर्यव को अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।