{"_id":"68d93692c116c00f940c69fb","slug":"rajvir-jawanda-road-accident-critical-condition-cm-bhagwant-mann-visits-fortis-hospital-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajvir Jawanda: सड़क हादसे में घायल गायक का हाल लेने अस्पताल पहुंचे सीएम भगवंत, बोले- उनकी हालत पहले से स्थिर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajvir Jawanda: सड़क हादसे में घायल गायक का हाल लेने अस्पताल पहुंचे सीएम भगवंत, बोले- उनकी हालत पहले से स्थिर
Sun, 28 Sep 2025 07:02 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:02 PM IST
सार
CM Bhagwant Mann on Rajvir Jawanda: लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा के हादसे में घायल होने की खबर मिलने के बाद सीएम भगवंत मान उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
राजवीर और भगवंत मान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता राजवीर जवांदा के चाहने वालों के लिए शनिवार का दिन गहरी चिंता लेकर आया। हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में राजवीर बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजवीर
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उन्हें अति गंभीर अवस्था में लाया गया था। पहुंचते ही इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। कई विस्तृत जांचों के बाद उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया और वर्तमान में वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर सुनते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को खुद फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। मान ने सोशल मीडिया पर भी राजवीर की सलामती की दुआ करते हुए लिखा कि गायक की हालत चिंताजनक है और वह जल्द ठीक होकर अपने प्रशंसकों और परिवार के बीच लौटें।

ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ। ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ, ਮੁਹਾਲੀ ਤੋਂ LIVE ..... गायक राजवीर जवंदा का हालचाल जानने पहुँचे हैं। मीडिया के साथियों से बातचीत, मोहाली से LIVE https://t.co/xUiHEMPJQ2
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 28, 2025
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा।
- फोटो : अमर उजाला
फैंस कर रहे गायक के लिए दुआएं
राजवीर जवांदा के हादसे की खबर फैलते ही पूरे पंजाबी संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। मशहूर गायक से लेकर नए कलाकारों तक, सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं फैन्स भी लगातार अस्पताल के बाहर जुटे हैं और अपने चहेते सितारे के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kajol: चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद दुर्गा पंडाल जाना रहा मुश्किल, काजोल ने शेयर कर बताई अपनी तकलीफ
राजवीर जवांदा का सफर
लुधियाना में जन्मे राजवीर जवांदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की और देखते ही देखते पंजाबी संगीत उद्योग के उभरते सितारे बन गए। उनका गीत ‘काली जवांदे दी’ ने युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई। इसके अलावा ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे गाने भी उनकी लोकप्रियता का अहम हिस्सा रहे।
सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि राजवीर ने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऊर्जावान स्टेज परफॉर्मेंस और अपने अनोखे अंदाज़ की वजह से वह हमेशा दर्शकों के बीच छाए रहे।