फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajshri Deshpande Flaunts Surgery Scars Calls Them Survival Story After Breast Cancer Battle

‘मेरे निशान मेरी लड़ाई की कहानी बताते हैं’, राजश्री देशपांडे ने बताई ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्जरी की दास्तान

Thu, 30 Apr 2026 11:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:00 PM IST
सार

Rajshri Deshpande: अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने ब्रेस्ट कैंसर के बाद हुई अपनी सर्जरी के दर्द को बयां किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे सर्जरी के निशान उनका हौसला कभी तोड़ नहीं पाए…

विज्ञापन
Rajshri Deshpande Flaunts Surgery Scars Calls Them Survival Story After Breast Cancer Battle
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajshri_deshpande

विस्तार

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने पिछले महीने ही ये खुलासा किया था कि ब्रेस्ट कैंसर के बाद उनकी सर्जरी हुई है। अब राजश्री देशपांडे ने एक और पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद की अपनी हालत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने अपने घावों को एक शक्ति, लचीलेपन और सर्वाइवल के रूप में बताया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर में सर्जरी के बाद के अपने निशानों को भी दिखाया है और अपने आत्मविशवास को दर्शाया है।

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर ने निशान छोड़े, लेकिन मेरे हौसले को नहीं छू सका
राजश्री देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने ब्रेस्ट कैंसर के ऑपरेशन के निशान गर्व से दिखा रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में वह खुलकर हंसती नजर आ रही हैं, जो यह दर्शाता है कि इस अनुभव ने उनके हौसले को कम नहीं किया है।

विज्ञापन


तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे निशान मेरी लड़ाई की कहानी बयां करते हैं। हर एक निशान इस बात की याद दिलाता है कि मैंने संघर्ष किया, मैं जीती और मैंने विजय हासिल की है। ब्रेस्ट कैंसर ने अपने निशान छोड़े, लेकिन वह मेरे हौसले को कभी नहीं छू सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर उस महिला से, जो अपनी रोशनी को कम कर रही है, मेरा आग्रह है कि उठ खड़ी हों। आप बेहद खूबसूरत हैं और आपके निशान दाग नहीं हैं, वो आपके साहस का ताज हैं। आज मैं अपने दिल में प्यार और आत्मा में साहस लिए अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। जीवन को भरपूर जीने की यही कामना है।’

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)


Rajshri Deshpande Flaunts Surgery Scars Calls Them Survival Story After Breast Cancer Battle
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajshri_deshpande

मार्च में दी थी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी
इसी साल मार्च में राजश्री ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही एक लंबे नोट में उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के बाद अपनी सर्जरी की जानकारी दी थी। 

Rajshri Deshpande Flaunts Surgery Scars Calls Them Survival Story After Breast Cancer Battle
बाप्या फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajshri_deshpande
15 मई को रिलीज होगी राजश्री की ‘बाप्या’
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजश्री फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बाप्या’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस मराठी फिल्म में गिरीश कुलकर्णी, श्रीकांत मोहन यादव, गौरी किरण और देविका दफ्तरदार भी अहम भूमिकाओं में हैं। समीर तिवारी द्वारा निर्देशित और मुक्ताल तिवारी द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed