फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao reacted to the success of Stree 2 said as an actor I am proud of my films

Rajkummar Rao: 'स्त्री 2' की सफलता पर राजकुमार राव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मुझे अपनी फिल्मों पर गर्व है'

Fri, 04 Oct 2024 12:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Oct 2024 12:11 PM IST
सार

अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' की सफलता को लेकर बात की है। राजकुमार राव ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर मुझे अपनी फिल्मों पर गर्व है। 

विज्ञापन
Rajkummar Rao reacted to the success of Stree 2 said as an actor I am proud of my films
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज की तैयारी में हैं। इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म के गाने और डायलॉग प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। फिल्म की सफलता को लेकर राजकुमार राव ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म का हिस्सा होने के नाते मुझे गर्व है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है।

विज्ञापन

Rajkummar Rao reacted to the success of Stree 2 said as an actor I am proud of my films
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
फिल्म की सफलता को लेकर बोले राजकुमार राव
स्त्री 2 में फिल्म की सफलता को लेकर राजकुमार राव ने कहा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए जरूरी है कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए। मैं उस फिल्म का हिस्सा हूं, जिसके लिए प्रशंसकों को बहुत प्यार मिला है। मेरी फिल्मों को देखने वाले भले ही कम लोग हों, लेकिन उस फिल्म को देखकर उन लोगों को भी मजा आना चाहिए। मुझे अपनी फिल्मों पर गर्व है'।

Alpha Release: 'अल्फा' की रिलीज डेट से उठ गया परदा, अगले साल इस खास मौके पर दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao reacted to the success of Stree 2 said as an actor I am proud of my films
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao
स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर बोले राजकुमार राव
राजकुमार राव ने कहा कि फिल्म अच्छी है तो लोग इसे देखना पसंद करेंगे।  बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी चलेगी। एक अभिनेता के तौर पर आपको पता चलता है कि आपने एक अच्छा अभिनय फिल्म में किया है। फिल्म बहुत ही अच्छी है और अब लोगों के बीच अपनी खास जगह बना चुकी है। इस फिल्म को उन्होंने काफी एंजॉय किया है।

Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी को जानवरों से है खास लगाव, उन पर हो रहे अत्याचार को देख होती हैं दुखी

विज्ञापन

Rajkummar Rao reacted to the success of Stree 2 said as an actor I am proud of my films
राजकुमार राव - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस नहीं कहानी के कारण खास है फिल्म
राजकुमार राव ने कहा, कभी-कभी वो समय होता है जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा नहीं कर पाती है। 'ट्रैप्ड' फिल्म का जिक्र करते हुए राजकुमार ने कहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी खास नहीं रही लेकिन मेरे लिए बहुत खास है। आगामी फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed