फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao Huma Qureshi And Sonakshi Sinha Funny Dance In Patralekha Baby Shower Farah Khan Shares Video

Patralekha: पत्रलेखा के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल, इस मजेदार गाने पर डांस करते दिखे राजकुमार-हुमा और सोनाक्षी

Sat, 15 Nov 2025 01:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 01:59 PM IST
सार

Rajkummar Rao Viral Video: राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आज खुशियां आईं हैं। इस बीच अब पत्रलेखा के बेबी शॉवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए इस मजेदार वीडियो में क्या है खास…

विज्ञापन
Rajkummar Rao Huma Qureshi And Sonakshi Sinha Funny Dance In Patralekha Baby Shower Farah Khan Shares Video
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम-@farahkhankunder

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के नए पेरेंट बन गए हैं। पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है। कपल के इस खुशखबरी को साझा करने के बाद अब उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लगातार बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने भी कपल को खास अंदाज में बधाई दी है। फराह ने इस मौके पर कुछ दिन पहले हुए बेबी शॉवर कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इसी क्रम में फराह ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कई सेलेब्स दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

‘जूते दे दो पैसे ले लो’ गाने पर जमकर नाचे राजकुमार राव
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्रलेखा के बेबी शॉवर की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शॉवर का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में पीछे सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गाना ‘जूते दे दो पैसे ले लो’ बज रहा है। इस गाने पर राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और सोनाक्षी सिन्हा मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। जबकि वहां सोफे पर बैठी पत्रलेखा भी गाना गा रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल और सोहा अली खान भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पत्रलेखा और राजकुमार पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

विज्ञापन
विज्ञापन





यह खबर भी पढ़ेंः Rajkummar Rao: राजकुमार राव के घर आईं खुशियां, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म; कपल ने साझा की गुड न्यूज

कपल ने सुबह शेयर की गुड न्यूज
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज सुबह ही अपने माता-पिता बनने की गुड न्यूज साझा की है। कपल ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं। आज 15 नवंबर को ही राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed