फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her

Rajkummar Rao : राजकुमार राव ने नोटिस की श्रद्धा कपूर की एक बात, कहा- अभिनेत्री हमेशा अपने पास रखती हैं ये

Sat, 17 Aug 2024 10:36 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:36 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस बीच राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर को लेकर एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव का श्रद्धा कपूर को लेकर एक दिया बयान काफी चर्चा बटोर रहा है। उन्होंने अभिनेत्री के बारे में कुछ ऐसा बताया है, जो सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं है। 

विज्ञापन

Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her
राजकुमार राव - फोटो : एक्स

अभिनेता ने द लल्लन टॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान थियेटर के दिनों से जुड़ी एक खास बात साझा की। उन्होंने कहा कि उन दिनों जब वो यात्रा करते थे, तो उन्होंने एक डायरी रखी हुई थी, जिसमें वह किसी भी अनोखे किरदार या कुछ असमान्य घटनाओं को देखने के बाद नोट कर लेते थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर में क्या खास बात नोटिस की। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,"मैंने श्रद्धा के बारे में एक बात देखी, जो कोई नहीं जानता। वह हमेशा एक टिशू या ऐसा ही कुछ साथ रखती है, क्योंकि उनकी आंसू ग्रंथियों में समस्या है, इस वजह से उनकी आंखों से अक्सर पानी आता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her
वरुण धवन - श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए सितारे
फिल्म की सफलता के बाद इसकी सक्सेस पार्टी के लिए 'स्त्री 2' की टीम और अन्य कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान कई मशहूर हस्तियां भी नजर आई थीं। श्रद्धा कपूर , राजकुमार राव,उनकी पत्नी पत्रलेखा, फिल्म में भेडिया के रूप में नजर आए वरुण धवन, कृति सैनन आदि कई हस्तियां इस सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सभी कलाकार काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। 


IFFM 2024: ‘12वीं फेल’ ने मेलबर्न में जीता बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, चंदू बनकर कार्तिक आर्यन फिर चैंपियन

विज्ञापन

Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her
राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म मे अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो भी देखने को मिला है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)



IFFM 2024: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में बजा 'डंकी' का डंका, राजकुमार हिरानी की फिल्म को मिला यह खास सम्मान

Rajkummar Rao discovered his Stree 2 co-star Shraddha Kapoor always carries a tissue with her
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

बताते चलें कि 'स्त्री 2' अपने पहले भाग स्त्री की कहानी को आगे बढ़ाती है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर समेत 'स्त्री 2' के सभी प्रमुख कलाकार नजर आए थे। फिल्म मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। अब 'स्त्री 2' इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को आगे बढ़ा रही है, इसके बाद इस यूनिवर्स में 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर', 'भेडिया 2' आदि कई फिल्में आने वाली हैं। 
Kalki 2898 AD: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'कल्कि 2898 एडी', हिंदी दर्शक इस दिन से यहां उठा सकेंगे लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed