{"_id":"66e291e607d72d370e05db88","slug":"rajiv-thakur-said-everyone-praised-him-after-watching-ic-814-the-kandahar-hijack-except-sunil-grover-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajiv Thakur: कपिल शर्मा शो के इस कलाकार को छोड़कर सभी ने की राजीव ठाकुर की तारीफ, अर्चना सिंह ने छू लिया दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajiv Thakur: कपिल शर्मा शो के इस कलाकार को छोड़कर सभी ने की राजीव ठाकुर की तारीफ, अर्चना सिंह ने छू लिया दिल
Thu, 12 Sep 2024 12:32 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:32 PM IST
सार
कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में इब्राहिम अख्तर उर्फ चीफ का रोल करके छा गए हैं। उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा शो के एक कलाकार को छोड़कर अन्य कलाकारों ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में चीफ के किरदार में राजीव ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में लोगों को हंसाकर अपनी पहचान बनाने वाले कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर इन दिनों वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' से तारीफ बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने इब्राहिम अख्तर उर्फ चीफ का किरदार अदा किया है, जो प्लेन हाईजैक करने वालों में से एक होता है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में राजीव ठाकुर ने बताया कि कपिल शर्मा शो के किन-किन कलाकारों ने उनकी तारीफ की और किसने नहीं की।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने नहीं किया कोई मैसेज
राजीव ठाकुर ने बताया कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में उनके साथ काम कर चुके कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह समेत सभी ने शो देखने के बाद उनके काम की तारीफ की। पिकंविला को दिए साक्षात्कार में राजीव ने बताया कि केवल सुनील ग्रोवर पाजी की ओर से अभी कोई संदेश नहीं आया है। मालूम हो कि कपिल के शो में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर लोगों को खूब हंसाया है।
विज्ञापन
Rashmika Mandanna: ‘सिकंदर’ की शूटिंग से पहले रश्मिका को मिला प्यारा सा तोहफा, साझा की बीटीएस तस्वीर
विज्ञापन
काम में व्यस्त होंगे, समय मिलने पर सीरीज देख लेंगे
सुनील ग्रोवर की ओर से बधाई नहीं मिलने की बात पर राजीव ठाकुर ने कहा कि शायद वो किसी काम में व्यस्त होंगे और वक्त मिलने के बाद वो सीरीज देख लेंगे। राजीव ने बताया कि शो देखने के बाद कपिल शर्मा ने फोन करके उन्हें शुभकामनाएं दी थी और सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा को भी अपना संदेश भेजा था। वहीं, अर्चना ने उनसे कहा था कि वो इस बात के लिए बेहद खुश हैं कि उन्हें एक ऐसा काम मिला, जिसमें वो बतौर अभिनेता अपना हक पा सकते हैं। राजीव ने कहा कि अर्चना मैम की तारीफ ने दिल छू लिया था।
Rakul Preet Singh: बिना बताए प्रभास की फिल्म से रकुल को किया गया था रिप्लेस, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
इन कलाकारों ने भी किया है काम
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में राजीव ठाकुर के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, कुमुद मिश्रा, दीया मिर्जा, मनोज पाहवा, पत्रलेखा, पंकज कपूर और पूजा गौर ने भी अभिनय किया है। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड है। इसमें साल 1999 में आतंकवादियों द्वारा इंडियन एयरलाइंस के प्लेन आईसी 814 के हाईजैक की कहानी दिखाई गई है।
Malaika Arora Father Death: अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पहुंचे कई सितारे l Arbaaz Khan l Arjun Kapoor