फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth starrer Jailer sequel first draft final makers tentatively titled Hukum know about the film detail

Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी फाइनल, 'हुकुम' होगा अगले भाग का नाम!

Sat, 13 Apr 2024 09:56 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:56 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेल्सन जून से 'जेलर 2' की तैयारी शुरु कर देंगे। फिल्म का पहला ड्राफ्ट फाइनल कर लिया गया है, जिसे रजनीकांत और सन पिक्चर्स की भी मंजूरी मिल गई है। जून 2024 से इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Rajinikanth starrer Jailer sequel first draft final makers tentatively titled Hukum know about the film detail
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते साल सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'जेलर' में नजर आए। नेल्सन द्वारा निर्देशित 'जेलर' ने अपनी रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। इसके साथ ही जेलर तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। बीते कुछ समय से जेलर के सीक्वल को लेकर अटकलें सामने आ रही हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक नेल्सन बीते कई महीनों से 'जेलर 2' पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। 

विज्ञापन

फिल्म की कहानी को मिली हरी झंडी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक नेल्सन जून से 'जेलर 2' की तैयारी शुरु कर देंगे। चर्चा है कि 'जेलर 2' का पहला ड्राफ्ट फाइनल कर लिया गया है। मुथुवेल पांडियन ने फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक दमदार सीक्वल तैयार किया है, जिसे लेकर रजनीकांत और सन पिक्चर्स से भी मंजूरी मिल गई है। खबर है कि नेल्सन जून 2024 से इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर देंगे।
Vidya Balan: विद्या बालन ने कैसे छुपाया था सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- शुरुआत में कार में ही किया डेट

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के लिए दो नामों पर विचार
कहा जा रहा है कि निर्देशक नेल्सन फिल्म के लिए दो नामों पर विचार कर रहे है। पहला 'जेलर 2' और दूसरा हुकुम। चर्चा ये भी है कि टीम के ज्यादातर सदस्यों को 'हुकुम' ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने पर विचार किया जा रहा है, तब तक वे रजनीकांत लोकेश कनगराज की 'थलाइवर 171' की शूटिंग पूरी कर लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म के प्रोमो की शूटिंग पूरी की, जिसका जल्द ही एलान किया जाएगा। लोकेश कनगराज की इस फिल्म की शूटिंग मई या फिर जून 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इसे फिल्म को लेकर अभी से तमिल सिनेमा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Gerry-Theresa शादी के तीन महीने बाद तलाक लेंगे 'गोल्डन बैचलर' स्टार गैरी-थेरेसा, बोले- अभी भी करते हैं प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed