फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth Fan Emotional Journey From Make A Sketch To Meet To Him Video Viral On Social Media

Rajinikanth: कांपते हाथों से बनाया रजनीकांत का स्कैच, ऑटोग्राफ लेने एक्टर के पीछे दौड़ा; वायरल हुआ फैन वीडियो

Sat, 29 Nov 2025 09:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 29 Nov 2025 09:14 PM IST
सार

Rajinikanth Fan Video Viral: रजनीकांत की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अब रजनीकांत के फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन की अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने की पूरी जर्नी दिखती है।

विज्ञापन
Rajinikanth Fan Emotional Journey From Make A Sketch To Meet To Him Video Viral On Social Media
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से थलाइवा कहते हैं। ऐसे में हर कोई अपने थलाइवा की एक झलक देखने और उनके साथ फोटो खिंचाने या ऑटोग्राफ लेने के लिए बेताब रहता है। एक फैंस की ये ख्वाहिश पूरी हुई और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस फैन के लिए रजनीकांत का ऑटोग्राफ मिलना, वो भी उसके बनाए स्कैच पर ही, ये किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है।

विज्ञापन

प्रशंसक ने बताया पूरा सफर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें एक प्रशंसक के रजनीकांत को देखने, उनसे मिलने और उसके बाद उनका स्कैच बनाने और उसी स्कैच पर उनका ऑटोग्राफ लेने की जर्नी दिखती है। वीडियो स्टेटमेंट में फैन कहता है, ‘फ्लाइट में देरी हुई। किसी तरह बोर्डिंग में कामयाब रहा। एक को छोड़कर सभी सीटें भर गईं। और वह अंदर आए रजनीकांत सर। अभी भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। हाथ कांप रहे थे, लेकिन स्केचिंग शुरू कर दी। पास जाने की कोशिश की, लेकिन वह सो रहे थे। उम्मीद धीरे-धीरे खत्म हो रही थी। उनके पीछे भागा, लेकिन वह लाउंज में चले गए। मैंने इंतजार किया और हर संभव कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। अंत में आखिरकार उनका ऑटोग्राफ मिल गया। मैं खुश हूं। कांपते हाथों से उनका स्केच बनाने से लेकर मुस्कुराते हुए उनका ऑटोग्राफ लेने तक। एक सपना जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।’

विज्ञापन

 

 

लोग कर रहे तारीफ
इस फैन का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग जहां इसे एक प्रेरणा बता रहे हैं और इससे प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। तो वहीं कई लोग प्रशंसक के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

IFFI में रजनीकांत को मिला सम्मान
रजनीकांत को हाल ही में गोवा में हुए 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) इंडस्ट्री में पांच दशकों के योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेने के बाद अपनी स्पीच में रजनीकांत ने अपने पांच दशक के करियर को बहुत छोटा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 100 और जन्म होते तो वह एक अभिनेता और रजनीकांत के रूप में जन्म लेना पसंद करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed