फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajesh Sharma Rrajesh yadav Rajpal Yadav upcoming movie Pad Gaye Pange poster unveiled today

Pad Gaye Pange: सिनेमाघरों में होंगे हंसी के दंगे, क्योंकि आ रही है फिल्म 'पड़ गए पंगे', फर्स्ट पोस्ट हुआ जारी

Sat, 10 Aug 2024 05:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

फिल्म पड़ गए दंगे का आज फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। पोस्टर काफी मजेदार है। 

विज्ञापन
Rajesh Sharma Rrajesh yadav Rajpal Yadav upcoming movie Pad Gaye Pange poster unveiled today
पड़ गए पंगे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर बहार है। सावन का महीना है और त्योहार का भी मौसम है, तो दर्शकों के पास मनोरंजन के भी भरपूर मौके हैं। ऐसे में फिल्मों के विकल्प भी कम नहीं है। रिलीज होने वाली फिल्मों में अब एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। इस फिल्म का नाम है- 'पड़ गए दंगे'। एक्शन और बायोपिक फिल्मों के बीच यह एक कॉमेडी फिल्म है और आज इसका पोस्टर जारी किया गया है।

विज्ञापन

Disney Animated Movies: दर्शकों को खूब पसंद आई वॉल्ट डिज्नी की ये एनिमेटेड फिल्में, बन चुकी हैं सफल फ्रेंचाइजी

विज्ञापन

फिल्म से जुड़ा यह नया चेहरा
फिल्म पड़ गए दंगे का आज फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। पोस्टर काफी मजेदार है। फांसी का फंदा बना है, जिसका डिजाइन झूले की तरह है। उस पर एक्टर राजेश शर्मा बैठे हैं। इस फिल्म में एक नई प्रतिभा के रूप मे समर्पण सिंह को मौका मिला है। यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pad Gaye Pange (@padgayepangemovie)

ये कलाकार आएंगे नजर
पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'सबसे मजेदार मौत की यात्रा 'पड़ गए पंगे' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें फ्रेश फेस समर्पण सिंह नजर आएंगे। इनके अलावा राजेश शर्मा, राजेश यादव, राजपाल यादव, फैसल मलिक और वर्षा रेखाटे आदि नजर आएंगे। इस फिल्म को प्राची फिल्मस और उत्तर एक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन संतोष कुमार ने किया है। 
Khel Khel Mein: 'खेल खेल में' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, अक्षय कुमार की फिल्म से हटाए गए ये दो अपशब्द

विज्ञापन

यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
इस फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। नए अभिनेता समर्पण को यूजर्स बधाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'चलो कॉमेडी फिल्म आ रही है। हंसने का मौका मिलेगा'। एक यूजर ने लिखा, 'पोस्टर तो इतना फनी है, देखते हैं फिल्म कितना हंसाएगी'।
Disney Animated Movies: दर्शकों को खूब पसंद आई वॉल्ट डिज्नी की ये एनिमेटेड फिल्में, बन चुकी हैं सफल फ्रेंचाइजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed