फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajat bedi slams mukesh khanna over canada statement clarifies on rakesh roshan bond

Rajat Bedi: मुकेश खन्ना पर भड़के रजत बेदी, राकेश रोशन संग रिश्ते पर दी सफाई; बोले- मेरे बयान को गलत पेश किया

Mon, 06 Oct 2025 07:59 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:59 AM IST
सार

Rajat Bedi Slams Mukesh Khanna: सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से कमबैक करने वाले एक्टर रजत बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
rajat bedi slams mukesh khanna over canada statement clarifies on rakesh roshan bond
रजत बेदी मुकेश खन्ना पर भड़के - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने उस वायरल बयान पर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने कनाडा जाने को लेकर कहा था। रजत बेदी ने साफ कहा कि उनके पुराने इंटरव्यू को मुकेश खन्ना ने गलत तरीके से पेश किया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


मुकेश खन्ना पर फूटा रजत बेदी का गुस्सा
दरअसल कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर रजत बेदी का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म ‘कोई मिल गया’ के बाद वो कनाडा चले गए थे। रजत के इंटरव्यू के बाद ऐसी अटकलें लगी थीं कि उन्हें फिल्म के प्रमोशन से अलग कर दिया गया था और इस वजह से उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया। लेकिन अब रजत बेदी ने 'सिद्धार्थ कनन' के साथ इंटरव्यू में खुद सामने आकर इस पर सफाई दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajat Bedi (@rajatbedi24)




उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि राकेश रोशन ने मेरे साथ कोई गलत किया या मुझे फिल्म से दूर रखा। वो हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा रहे हैं। राकेश रोशन उन गिने-चुने निर्देशकों में से हैं जो खुद सीन एक्ट करके दिखाते थे ताकि कलाकार समझ सके कि स्क्रीन पर वो कैसे दिखेगा। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Vishal Jethwa: 'लगता था कि मैं बॉलीवुड के लिए फिट नहीं हूं', विशाल जेठवा ने बताया कैसा रहा अब तक का सफर

'मेरे शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया'
रजत बेदी ने कहा कि उन्होंने बस इतना कहा था कि ‘कोई मिल गया’ के बाद वो कनाडा गए थे, लेकिन मुकेश खन्ना ने इसे इस तरह पेश किया जैसे वो किसी के खिलाफ बोल रहे हों। उन्होंने कहा, 'मेरे बयान को व्यूज और क्लिक के लिए घुमाया गया। यह गलत है कि किसी की मेहनत और नाम को सिर्फ सोशल मीडिया पर हिट्स पाने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाए।' उन्होंने आगे बताया, 'वीडियो आने से एक हफ्ता पहले ही मैं राकेश रोशन के साथ मिला था। वो मेरे लिए हमेशा परिवार की तरह रहे हैं। किसी का नाम यूं गलत कारणों से खींचना दुखद है।'

नई सफलता से खुश हैं रजत बेदी
हाल ही में रजत बेदी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने जरज सक्सेना का किरदार निभाया। फिल्म की सफलता के बाद रजत बेदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि ये वापसी उनके लिए एक नया अध्याय है और वो अब कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

फिल्मों से लेकर विवाद तक 
रजत बेदी ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘जानी दुश्मन’, ‘कोई मिल गया’, ‘इंडियन’, ‘चोर मचाए शोर’ और ‘द हीरो’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने विलेन से लेकर रोमांटिक हीरो तक हर तरह के किरदारों में खुद को साबित किया। कई वर्षों के बाद रजत बेदी का दोबारा लौटना उनके प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed