फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajasthani Actress And Model Harshil Kalia Dies At 30 In Road Accident Her Car Crashes Into Divider In Jaipur

पहले कार डिवाइडर से टकराई फिर पलट गई, राजस्थानी एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की भीषण सड़क हादसे में गई जान

Wed, 25 Mar 2026 08:15 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 08:15 AM IST
सार

Harshil Kalia Death: राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई। इसका दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है…

विज्ञापन
Rajasthani Actress And Model Harshil Kalia Dies At 30 In Road Accident Her Car Crashes Into Divider In Jaipur
हर्षिल कालिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में हुए एक भीषण कार हादसे में एक 30 साल की मॉडल की मौत हो गई। शिप्रा पथ रोड पर हुए इस भीषण एक्सीडेंट में मॉडल हर्षिल कालिया के निधन से हर कोई हैरान है। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात अपने काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पथ रोड पर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार झटके के साथ पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


 इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा किया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह उनके सिर में आई गंभीर चोट बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेब सीरीज में कर चुकी थीं काम
हर्षिल कालिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आती थीं। उन्होंने वेब सीरीज 'क्राइम नेक्स्ट डोर' में काम किया था। इसके अलावा वह कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी थीं। हाल ही में वह मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।



घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हादसे की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed