{"_id":"6726017de74c971f920251c5","slug":"rajasthan-news-punjabi-singer-diljit-dosanjh-reached-the-capital-for-jaipur-music-concert-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Music Concert: दिलजीत दोसांझ पहुंचे राजधानी, नाहरगढ़ और जयगढ़ की पहाड़ियों पर लिया सूर्योदय का आनंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaipur Music Concert: दिलजीत दोसांझ पहुंचे राजधानी, नाहरगढ़ और जयगढ़ की पहाड़ियों पर लिया सूर्योदय का आनंद
Sat, 02 Nov 2024 04:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:10 PM IST
सार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे। 3 नवंबर को जेईसीसी में होने वाले उनके कॉन्सर्ट में लगभग 15-16 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर 6 एंट्री गेट, तीन हजार कारों की पार्किंग और 250 बाउंसर्स की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जयपुर में लोगों की बीच पहुुंचे दिलजीत दोसांझ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के बाद कड़ी सुरक्षा में उन्हें ओबेरॉय राजविलास होटल ले जाया गया। यहां वे अपनी टीम के साथ तीन दिन रुकेंगे। उनका कॉन्सर्ट 3 नवंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहरगढ़-जयगढ़ पहाड़ियों पर सूर्योदय के दर्शन
शनिवार सुबह, दिलजीत अपनी टीम के साथ नाहरगढ़-जयगढ़ की पहाड़ियों पर पहुंचे और वहां से सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखा। ध्यान लगाकर सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत की। इसके बाद वे आमेर महल के सामने पहुंचे, जहां उन्होंने कबूतरों को दाना डाला। दिलजीत की एक झलक पाने के लिए वहां फैंस की भीड़ जुट गई। दिलजीत ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया, जिसे देख फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जेईसीसी में 15 हजार दर्शकों की क्षमता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दिलजीत दोसांझ का यह म्यूजिक कॉन्सर्ट जेईसीसी में आयोजित होगा, जहां लगभग 15-16 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। आयोजकों ने तीन हजार कारों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की है और अतिरिक्त पार्किंग के लिए जेईसीसी के पास कुछ खाली ग्राउंड भी किराए पर लिए हैं।
शो में दर्शकों की एंट्री के लिए 6 गेट बनाए गए हैं, और 250 से अधिक बाउंसर्स को तैनात किया जाएगा ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली में परफॉर्मेंस के बाद, जयपुर में दिलजीत दोसांझ का शो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होने की उम्मीद है।
संबंधित वीडयो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन