फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Apte Share An Incident During Pregnancy Filmmaker Not Allow Her To Go For Doctor On Shoot

Radhika Apte: जब प्रेग्नेंट राधिका को प्रोड्यूसर ने डॉक्टर को दिखाने से किया मना, अभिनेत्री हो गई थीं निराश

Thu, 07 Aug 2025 05:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 07 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

Radhika Apte On Shooting In Pregnancy: राधिका आप्टे ने प्रेग्नेंसी में शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया। जहां बॉलीवुड के फिल्म मेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

विज्ञापन
Radhika Apte Share An Incident During Pregnancy Filmmaker Not Allow Her To Go For Doctor On Shoot
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikaofficial

विस्तार

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग के समय उनके साथ एक फिल्म निर्माता द्वारा किए गए व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी में शूटिंग के दौरान एक बार जब उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लगी, तो उन्होंने डॉक्टर के पास जाने की बात कही, लेकिन निर्माता ने उन्हें ऐसा करने से इंकार कर दिया और डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी निराश हो गई थीं।

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की खबर से प्रोड्यूसर नहीं थे खुश
नेहा धूपिया के फ्रीडम टू फीड सेशन में बात करते हुए राधिका ने इस किस्से के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अपने पहले बच्चे के जन्म के समय मैं जिस निर्माता के साथ शूटिंग कर रही थी, वो इस खबर से खुश नहीं थे। उन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। यहां तक मेरी बेचैनी और प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने मुझे टाइट कपड़े पहनने पर भी जोर दिया। हालांकि, इस दौरान राधिका ने उस फिल्म मेकर का नाम नहीं बताया। 

विज्ञापन

फिल्म के सेट पर राधिका के साथ नहीं हुआ अच्छा बर्ताव
एक्ट्रेस ने आगे अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि मैं अपनी पहली तिमाही में थी और मुझे लगातार कुछ खाने की इच्छा हो रही थी। मैं बहुत कुछ खा रही थी, चाहे वह चावल हो या पास्ता और सामान्य शारीरिक बदलावों से भी गुजर रही थी। लेकिन उस वक्त मुझे समझने के बजाय, मुझे असंवेदनशीलता का सामना करना पड़ा। जब मैं दर्द में थी और सेट पर बेचैनी महसूस कर रही थी, तो मुझे डॉक्टर के पास जाने की भी अनुमति नहीं थी। इससे मैं सचमुच निराश हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Radhika Apte Share An Incident During Pregnancy Filmmaker Not Allow Her To Go For Doctor On Shoot
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikaofficial

हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने किया सपोर्ट
राधिका ने बताया कि जब वह उसी दौरान एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, तो स्थिति बिल्कुल उलट थी। मैं जिस हॉलीवुड फिल्म निर्माता के साथ काम कर रही थी, वह बहुत सपोर्टिव थे। जब मैंने बताया कि मैं सामान्य से ज्यादा खा रही हूं और शूटिंग के अंत तक मैं बिल्कुल अलग दिखने लगूंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि चिंता मत करो, अगर इस प्रोजेक्ट के अंत तक तुम कोई और भी हो जाओगी, तो भी कोई बात नहीं। क्योंकि तुम प्रेग्नेंट हो। वह आश्वासन और गर्मजोशी मेरे लिए बहुत मायने रखती थी। राधिका ने कहा कि मैं समझती हूं कि सबके अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट होते हैं, लेकिन मुझे बॉलीवुड फिल्म निर्माता से बस थोड़ी-सी सहानुभूति की उम्मीद थी।

2024 में राधिका ने दिया बेटी को जन्म
राधिका ने 2013 में संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की और लंबे समय तक उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा। अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और दिसंबर में अपनी बेटी का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed