फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raayan actor Dhanush won the hearts of his fans donated Rs 1 crore for construction of Nadigar Sangam building

Dhanush: धनुष ने जीत लिया फैंस का दिल, इस काम के लिए दिया एक करोड़ रुपये का दान

Mon, 13 May 2024 08:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 08:19 PM IST
सार

अभिनेता धनुष ने आज अपने परोपकारी काम से अपने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है।

विज्ञापन
Raayan actor Dhanush won the hearts of his fans donated Rs 1 crore for construction of Nadigar Sangam building
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

विस्तार

सुपरस्टार धनुष के फैंस उनकी फिल्म ‘रायन’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। हाल ही में, फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। फिल्म निर्माताओं ने इसे तीन भाषाओं में रिलीज करने का एलान किया था और ऐसा हुआ भी। गाने को तेलुगु में ‘अदंगथा असुरन’, तेलुगु में ‘थाला वांची एरागाडे’ और हिंदी में ‘कोई तोड़ ना सके’ नाम से रिलीज किया गया है। अपनी इस फिल्म के अलावा धनुष एक बड़े काम की वजह से भी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।

विज्ञापन


Megalopolis: 'मेगालोपोलिस' से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, रिलीज के लिए इन कंपनियों के साथ हुआ सौदा
विज्ञापन


धनुष ने दिया एक करोड़ का दान
अभिनेता धनुष ने आज अपने परोपकारी काम से अपने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, उन्होंने नादिगर संगम के लिए बनी रही इमारत के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। धनुष ने साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता नासर को चैक सौंपा। इस मौके पर कार्थी भी मौजूद रहे। धनुष के इस काम से उनके प्रशंसक काफी खुश है। मालूम हो कि उनसे पहले कमल हासन और दलपति विजय भी दान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान फिल्म महोत्सव में हुआ है इनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का चयन

जून में रिलीज होगी ‘रायन’ 
फिल्म ‘रायन’ की रिलीज की तारीख से पर्दा उठना बाकी है। निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। केवल इतनी ही जानकारी सामने है कि इसे जून 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें धनुष के अलावा एसजे सूर्या, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, सेल्वाराघवन, अपर्णा बालमुरली, संदीप किशन, वरलक्ष्मी सरथकुमार अभिनय करते नजर आएंगे। इसका निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। इस फिल्म के अलावा धनुष 'कुबेर' पर भी काम कर रहे हैं। इसमें उनकी और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। 

Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed