फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   R Madhavan Talks About Absence Of Residuals In Bollywood And React On Why Shah Rukh Khan Became Producer

R Madhavan: माधवन ने बताया बॉलीवुड में एक्टर्स क्यों नहीं उठाते जोखिम, शाहरुख के प्रोड्यूसर बनने पर कही ये बात

Fri, 26 Sep 2025 01:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:02 PM IST
सार

R Madhavan On Bollywood: आर माधवन ने बॉलीवुड में एक्टर्स में इंसिक्योरिटी और पैसे की बचत के अभाव को लेकर बात की। साथ ही शाहरुख खान के प्रोड्यूसर बनने के फैसले पर भी दी प्रतिक्रिया।

विज्ञापन
R Madhavan Talks About Absence Of Residuals In Bollywood And React On Why Shah Rukh Khan Became Producer
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@actormaddy

विस्तार

अभिनेता आर माधवन शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी और मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। अब माधवन ने बॉलीवुड में बचत या सेविंग के अभाव पर बात की है। साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में एक्टर्स को मिलने वाली रॉयल्टी का भी जिक्र किया। इस दौरान एक्टर ने शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के प्रोड्यूसर बनने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

मेरी तीन फिल्में ही भर सकतीं पीढ़ियों का पेट
अक्षय राठी के साथ एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बॉलीवुड में एक्टर्स के पास पैसों की बचत न हो पाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इनसिक्योरिटी की वजह से अभिनेता जोखिम उठाने से बचते हैं।  हॉलीवुड में क्योंकि सितारे अपने पिछले काम के लिए लगातार पैसा कमाते रहते हैं, इसलिए वो बड़े जोखिम उठाते हैं। अगर भारत में भी ऐसा ही मॉडल होता, तो मेरी सिर्फ तीन हिट फिल्मों ‘3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘तनु वेड्स मनु’ से ही पीढ़ियों का पेट भरने के लिए पर्याप्त पैसा होता।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में हर किसी को एक ही पैमाने पर नहीं रख सकते
अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही शाहरुख खान के ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्या समझदारी भरा कदम था? यह पूछे जाने पर माधवन ने कहा कि सभी के लिए एक जैसा दृष्टिकोण नहीं अपनाया जा सकता। सितारों का एक वर्ग तो ऐसा कर सकता है, लेकिन इंडस्ट्री के निचले तबके के लोगों के पास उतना पैसा नहीं होता और न ही उतनी आर्थिक सुरक्षा होती है। अगर आपको दो अंकों का वेतन मिल रहा है, तो उन पर लागू होने वाले नियम अलग होते हैं, क्योंकि उन्होंने अपना भविष्य सुरक्षित कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

R Madhavan Talks About Absence Of Residuals In Bollywood And React On Why Shah Rukh Khan Became Producer
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम

ए लिस्ट स्टार्स की सैलरी पर बोले माधवन
स्टार्स की लाइफस्टाइल को लेकर माधवन ने कहा कि सितारे एक खास जीवनशैली के आदी हो जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह समझते हैं कि उन्हें अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। ए-लिस्ट स्टार्स की सैलरी इतनी होती है कि वे जिंदगी भर इसी जीवनशैली को जी सकते हैं। अगर मैं एक हॉलीवुड अभिनेता होता और मेरे पास इतनी सारी हिट फिल्में होतीं, तो क्या आपको लगता है कि मैं किसी जोखिम भरे प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले दोबारा सोचता? मैं तुरंत उसमें कूद पड़ता, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी आने वाली पीढ़ियों का ध्यान सिर्फ तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ही रखा जा सकता है। लेकिन जब आपको पता होता है कि पेंशन नहीं है, लेकिन आपने एक ऐसी जीवनशैली बना ली है जिसे आपको बनाए रखना है, तो आप सोचने लगते हैं, पैसे तो ले लो, पता नहीं कल मिलेगा के नहीं।

यह खबर भी पढ़ेंः The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस

इंडस्ट्री में असमान पेयमेंट पर कोई नहीं बोलता
माधवन ने कहा कि इंडस्ट्री में असमान पेयमेंट अब एक आम बात है, लेकिन कोई भी उसे चुनौती नहीं देना चाहता। क्योंकि उनके पास समय या संसाधन नहीं हैं। जैसे ही बकाया राशि संभव होगी, मुझे यकीन है कि हर कोई इसमें शामिल होना चाहेगा क्योंकि तब आप अपनी पसंद का काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed