{"_id":"68bd28ac439ff209c80b8adb","slug":"r-madhavan-ms-dhoni-movie-the-chase-teaser-out-now-full-of-action-directed-by-vasan-bala-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस
Sun, 07 Sep 2025 12:25 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:25 PM IST
सार
MS Dhoni-R Madhavan: आर माधवन के साथ क्या फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं एम एस धोनी? आर माधवन ने 'द चेज' का टीजर जारी करते हुए पहली झलक दिखाई है।
विज्ञापन
द चेज टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @actormaddy
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्या अब क्रिकेट के मैदान के बाद फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं? दरअसल एम एस धोनी एक प्रोजेक्ट के टीजर में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर 'द चेज' के नाम से एक टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में दोनों फाइटर्स एक मिशन पर निकलते हैं और दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं। अब माधवन और धोनी मिलकर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं या फिर माजरा कुछ और है, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एक मिशन, दो योद्धा
वीडियो में धोनी और माधवन दोनों ही टास्क फोर्स ऑफिसर्स के लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों को ‘दो लड़ाके, एक मिशन’ की टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। वर्दी पहने दोनों सितारों की एंट्री ने फैन्स के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया। माधवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – 'एक मिशन। दो योद्धा। तैयार हो जाइए, एक जबरदस्त चेज की शुरुआत होने वाली है।'
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही माधवन ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। लाखों फैंस ने तुरंत वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और धोनी की एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि धोनी पहले भी कई विज्ञापनों में और हाल ही में तमिल फिल्म ‘गोट’ में कैमियो करते हुए नजर आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी झलक बिल्कुल अलग और दमदार लग रही है।