'केसरी चैप्टर 2' से लेकर '3 इडियट्स' तक इन फिल्मों में सहायक अभिनेता बने आर माधवन, फिर भी लूट ली महफिल
Kesari Chapter 2: अभिनेता आर माधवन ने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में सहायक अभिनेता का रोल निभाया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता का रोल निभाया है, जिसके लिए उनकी तारीफ हुई है।
विस्तार
3 इडियट्स
'3 इडियट्स' फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन सहायक अभिनेता के तौर पर हैं। फिल्म कॉमेडी है लेकिन इसका मैसेज बहुत गहरा है। इस फिल्म में आर माधवन के किरदार की खूब तारीफ हुई।
Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य
रंग दे बसंती
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी सराहा गया था। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, सोहा अली खान और आर माधवन अहम किरदार में थे। फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित थी। फिल्म में सहायक अभिनेता का रोल निभाने के बावजूद आर माधवन के किरदार की काफी तारीफ हुई थी।
Shah Rukh Khan: अवसाद से बचने के लिए शाहरुख खान करते हैं ये काम, बहन की हालत के बारे में भी बताया
गुरु
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि ये फिल्म कारोबारी धीरूभाई अंबानी की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलावा आर माधवन थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ आर माधवन के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।
केसरी चैप्टर 2
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। इस फिल्म में आर माधवन भी हैं। उन्होंने भी इस फिल्म में वकील का किरदार अदा किया है। वह फिल्म में ब्रिटिश शासन की तरफ से वकील बने हैं। फिल्म में जहां लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार की तारीफ हो रही है वहीं आर माधवन की भी तारीफ हो रही है।