फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan admitted he act to avoid depression explain her sister condition

Shah Rukh Khan: अवसाद से बचने के लिए शाहरुख खान करते हैं ये काम, बहन की हालत के बारे में भी बताया

Sat, 19 Apr 2025 03:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

Shah Rukh Khan On Depression: अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में अवसाद पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह अवसाद से बचने के लिए क्या करते हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan admitted he act to avoid depression explain her sister condition
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान लोगों में खुशी बांटने के लिए जाने जाते हैं। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। स्क्रीन पर वह एक रोमांटिक अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बात से अपने फैंस को हैरान कर दिया। एक बार उन्होंने कहा था कि वह अपने आपको व्यस्त रखने के लिए काम करते हैं ताकि वह अपनी बहन की तरह अवसाद में न जाएं। शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने मां-बाप के गुजर जाने के बाद अपनी बहन की हालत के बारे में बात की है।
विज्ञापन

शाहरुख खान की बहन बोल नहीं सकी
शाहरुख खान ने कहा 'मुझे याद है कि मेरी बहन मेरे पिता की लाश के सामने खड़ी थी। वह सिर्फ देख रही थी, वह रोई नहीं, उसने कुछ नहीं कहा। वह बस गिरी और उसका सर जमीन से लगा। उसके बाद दो सालों तक वह रो नहीं सकी, वह बोल भी नहीं सकी, वह सिर्फ आसमान में देखती थी। इससे दुनिया बदल गई।'
Kesari Chapter 2: 'केसरी चैप्टर 2' में नजर नहीं आए विक्की कौशल, फिर भी इस तरह निभाई अहम भूमिका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan admitted he act to avoid depression explain her sister condition
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मां के गुजरने के बाद बढ़ गया दर्द
शाहरुख खान ने आगे कहा 'जब 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म बन रही थी, तब वह दोबारा अस्पताल में भर्ती हुई। डॉक्टर्स ने कहा वह बच नहीं पाएगी। मैं उसे स्विटजरलैंड ले गया। जब मैं 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग कर रहा था तभी उसका इलाज कराया। लेकिन पिता के जाने के बाद वह कभी ठीक नहीं हो पाई। उसका दर्द तब दुगना हो गया जब पिता के गुजरने के 10 साल बाद मां भी गुजर गई। हम यतीम हो गए। मुसलमानों में यतीम उसे कहते हैं जिसके मां-बाप नहीं होते हैं।'
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, प्रशंसक ने मिलने और सेल्फी लेने की जताई थी इच्छा
 
विज्ञापन

अवसाद से बचने के लिए करता हूं काम
शाहरुख खान ने कहा कि 'मेरी बहन मुझसे अच्छी इंसान थी। मेरे बच्चे मुझसे ज्यादा उससे प्यार करते थे। हम उससे बहुत खुश थे। लेकिन मेरे अंदर बहुत सिंपल रहने का हुनर नहीं है। मैं परेशान नहीं रह सकता। इसलिए मैं काम करता रहता हूं। मेरे आस पास चीजें दुख भरी रहती हैं, फिर भी मैं अपने आपको खुश रखता हूं। मैं जोक्स करता रहता हूं। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो मैं भी अवसाद में चला जाउंगा। अवसाद को कम करने के लिए मैं अभिनय करता हूं। ये एक बड़े स्टार बनने और पैसा कमाने से ज्यादा है। यह सोने जैसा सच है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed