Pushpa 2: दिन भर में 3500 लोग देख रहे 'पुष्पा 2', थैंक यू मीट में एग्जिबिटर बोले- ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा
Pushpa 2 The Rule: दिल्ली में पुष्पा 2: द रूल थैंक यू इंडिया की प्रेस मीट' का आयोजन किया गया, जिसमें अल्लू अर्जुन ने फैंस का आभार भी जताया और निर्माताओं ने भी अभिनेता की तारीफ की।
विस्तार
Pushpa 2: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' दुनियाभर में धमाल मचा रही है। वैश्विक स्तर पर यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। साथ ही भारत में भी यह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने आज दिल्ली में प्रशंसकों के लिए थैंक यू प्रेस मीट का आयोजन किया, जिसमें अलग अलग शहरों के एग्जिबिटर मौजूद रहे और उन्होंने फैंस के बीच पुष्पा 2 का क्रेज बयां किया। साथ ही दिल्ली में अल्लू अर्जुन की मुलाकात प्रशांत किशोर से भी हुई थी।
1000 लोग रोज आ रहे फिल्म देखने
इस कार्यक्रम की शुरुआत सुकुमार निर्देशित फिल्म की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए एक विशेष प्रोमो के साथ हुई। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन मंच पर शानदार अंदाज में पहुंचे। पुष्पा 2 के मेकर्स द्वारा दिल्ली में आयोजित थैंक्यू प्रेस मीट में अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर एग्जिबिटर शशांक रजहाड़ा ने बताया कि पुष्पा 2 के हर शो में रोजाना करीबन 1000 लोग फिल्म देखने आ रहे हैं। ऐसा क्रेज आरजू और जंगली जैसी फिल्मों के दौरान देखने को मिलता था।
'#Pushpa2TheRule has had a historical run and has beaten all the records 💥💥💥'
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 12, 2024
Senior exhibitor #ShashankRajhada at #Pushpa2TheRule THANK YOU INDIA PRESS MEET in Delhi ❤🔥
Watch live here!
▶️ https://t.co/xswCfH8hic#PUSHPA2HitsFastest1000Cr#Pushpa2#WildFirePushpa pic.twitter.com/yO9fXOYLJO
निर्माता नवीन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ
वहीं, फिल्म के निर्माता नवीन ने अल्लू अर्जुन की स्टार पावर की तारीफ की और अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें देश भर के वितरकों से पुष्पा 2 के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली है और वे वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने का लक्ष्य रखते हैं।
फैंस के बीच पुष्पा 2 का क्रेज
आगरा के एग्जिबिटर निमित ने कहा कि कल तक हमारे सभी 28 शोज हाउसफुल थे और दिन भर में सिंगल स्क्रीन पर करीब 3500 लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। साथ ही दिल्ली के एग्जिबिटर संजय ने कहा कि इतनी ज्यादा सर्दी होने के बावजूद सुबह 8 बजे से पहले की सभी शोज भी हाउसफुल हैं। वहीं, यूपी के एग्जिबिटर आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि मैंने अब तक किसी भी फिल्म का इतना जबरदस्त कलेक्शन नहीं देखा।
'Till yesterday, we have 100% occupancy in all 28 shows - almost 3500 people watching #Pushpa2TheRule per day in one single screen🔥'#Nimith of Shree Cinemas, Agra at #Pushpa2TheRule THANK YOU INDIA PRESS MEET in Delhi ❤🔥#PUSHPA2HitsFastest1000Cr
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 12, 2024
🎟️… pic.twitter.com/6W46USw9a7
'In the first 6 days in our 5 screens, #Pushpa2TheRule has 100% occupancy in 25 shows back to back 🔥'#Sanjay of M2K Cinemas, Delhi at #Pushpa2TheRule THANK YOU INDIA PRESS MEET in Delhi ❤🔥#PUSHPA2HitsFastest1000Cr
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 12, 2024
🎟️ https://t.co/tHogUVEgCt#Pushpa2#WildFirePushpa pic.twitter.com/CWjJiICwgT
'My career is of 25 years, and I have never seen such collections in the opening week 🔥'
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 12, 2024
UP Exhibitor #AshutoshAgarwal at #Pushpa2TheRule THANK YOU INDIA PRESS MEET in Delhi ❤🔥#PUSHPA2HitsFastest1000Cr
🎟️ https://t.co/tHogUVEOs1#Pushpa2#WildFirePushpa pic.twitter.com/X377RGK0vS
अल्लू अर्जुन ने फैंस का जताया आभार
फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की शूटिंग के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, खासकर एक्शन सीक्वेंस के लिए, जिसे उन्होंने लगातार 100 दिनों तक शूट किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अल्लू अर्जुन शूटिंग के दौरान दिन में तीन घंटे से ज्यादा नहीं सोए। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने भी मंच से अपनी प्रशंसकों का आभार जताया और उनके साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी धन्यवाद कहा।