फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 the rule Song Allu Arjun shoe drop step goes viral on social media cross 10 million on Youtube

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में अल्लू का हुक स्टेप हुआ वायरल, गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज, अभी भी जारी है धमाल

Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' का नया गाना रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने की रिलीज के बाद फैंस जमकर पुष्पा के गाने के हुक स्टेप्स को कॉपी कर रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule Song Allu Arjun shoe drop step goes viral on social media cross 10 million on Youtube
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1 मई को फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया जा चुका है। यह गाना 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'पुष्पा पुष्पा' नाम के गाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे पहले जब साल 2021 में 'पुष्पा: द राइज' का गाना श्रीवल्ली रिलीज हुआ था, तब इस गाने का हुक स्टेप सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ था कि सेलेब्स ने भी अल्लू के हुक स्टेप्स को फॉलो किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, लेकिन उससे पहले फिल्म के गाने 'पुष्पा पुष्पा' लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


यूट्यूब पर मिले 10 मिलियन से अधिक व्यूज
'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई को जारी किया गया था। अब यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक इस गाने को कुछ ही मिनटों में करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभीतक 10,400,073 तक व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

😂 #Pushpa2 pic.twitter.com/p3ScTKGMaw

विज्ञापन
विज्ञापन
— Hyderabad Hawaaa (@tweetsraww) May 1, 2024


पुष्पा द रूल
इस गाने में पुष्पा की ताकत को दर्शाया गया है, जिसका संकेत पिछले सप्ताह जारी 'हैंड ऑफ पुष्पा' टीजर में दिया गया था। इसके जबरदस्त हुक स्टेप ने लोगों के बीच इस गाने के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है। 'पुष्पा: द रूल' का हुक स्टेप काफी इंप्रेसिव है। स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर दिखाया है कि क्यों वो देश के हर भाषा और सीमा के पार के लोगों के पसंदीदा स्टार हैं, और लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं।



'पुष्पा पुष्पा' गाने के दीवाने हुए फैंस
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने इस बार भी 'पुष्पा 2' का दमदार गाना बनाया है। जो लोगों के दिल को छू गया है। यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''रेडी टू रोर, अर्जुन पुष्पा आ गया है इस साल, फ्लॉवर समझे क्या, पुष्पा स्क्रीनिंग सून।'', एक और फैन ने लिखा, ''डेविड वॉर्नर (क्रिकेटर) भी डांस स्टेप्स तैयार कर रहा है।'', एक और फैन ने लिखा, पुष्पा 2 का इस बार 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी।'', एक और फैन ने लिखा, ''पुष्पा कभी नहीं झुकेगा.. भाई बॉलीवुड खत्म... इसके आगे कुछ नहीं है।''
 

Ippudu settu 😂🔥#Pushpa2 #PushpaFirstSingle pic.twitter.com/xa8uqcWzrP

— NANI CAMERON (@Nani_____4_) May 1, 2024


निर्देशक सुकुमार कि फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग का आखिरी चरण फिलहाल चल रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पुष्पा 2: द रूल में सामंथा रुथ प्रभु भी एक कैमियो में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही फिल्म में संजय दत्त की भी विशेष भूमिका होने की संभावना है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed