फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 actor Allu Arjun wife shares Allu Arjun pic without showing face and beard

Pushpa 2: छुट्टियों पर ‘पुष्पराज’, पत्नी ने साझा की तस्वीर, आखिर कब शुरू होगी ‘पुष्पा 2’ की बची हुई शूटिंग?

Thu, 25 Jul 2024 05:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 25 Jul 2024 05:24 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की पत्नी ने 'पुष्पा 2’ के स्टार अभिनेता की बिना चेहरा और दाढ़ी दिखाए तस्वीर साझा की है। अभिनेता की दाढ़ी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
 

विज्ञापन
Pushpa 2 actor Allu Arjun wife shares Allu Arjun pic without showing face and beard
अल्लू अर्जुन की पत्नी ने बिना चेहरा और दाढ़ी दिखाए अल्लू अर्जुन की तस्वीर साझा की। - फोटो : इंस्टाग्राम @allusnehareddy

विस्तार

अल्लू अर्जुन की पत्नी ने स्टार अभिनेता की बिना चेहरा और दाढ़ी दिखाए तस्वीर साझा की है। अभिनेता की दाढ़ी भी कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता ने पुष्पा के लुक के लिए रखी हुई अपनी दाढ़ी छोटी करवा दी है, जिसे लेकर प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने इस लुक को बनाए रखने के लिए साल 2020 से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई थी। अब उनकी पत्नी ने वेकेशन की तस्वीर साझा करते हुए उनका चेहरा दिखाए बिना एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट ने एक बार फिर प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बेशक यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।  
विज्ञापन



 

Pushpa 2 actor Allu Arjun wife shares Allu Arjun pic without showing face and beard
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जल्द शुरु होगी शूटिंग
अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह बना हुआ था, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की रिलीज की तारीख बढ़ने से प्रशंसकों को निराशा भी हुई। हालांकि, फिल्म के कुछ दृश्य अभी भी शूट नहीं हो पाए हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
Thangalaan: सेंसर बोर्ड से इस सेर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'थंगलान', इस दिन होगा विक्रम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Sneha Reddy (@allusnehareddy)


विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2 actor Allu Arjun wife shares Allu Arjun pic without showing face and beard
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फहाद फाजिल के हिस्से की शूटिंग है अटकी
‘पुष्पा 2’ का पोस्टर, टीजर यहां तक कि इसके गाने भी कुछ महीने पहले ही रिलीज होने शुरू हो गए थे, लोगों ने इसे खूब पसंद किया और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस बीच फहाद फाजिल की कई फिल्में सुपरहिट हो गईं, जिसके चलते उनके हिस्से की शूटिंग अटक गई। वहीं, दूसरी ओर अल्लू अर्जुन और और सुकुमार में मनभेद की खबरें आनी शुरू हो गईं। इस बीच अल्लू अर्जुन पुष्पा के लुक वाली दाढ़ी कटाकर अमेरिका चले गए हैं ये खबर भी आई। इन सभी खबरों ने प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया। 

 
विज्ञापन

Pushpa 2 actor Allu Arjun wife shares Allu Arjun pic without showing face and beard
पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक शूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के अगले साल रिलीज होने की भी अफवाह
अल्लू अर्जुन के अमेरिका जाने और उनके दाढ़ी कटवाने की खबर ने एक और अफवाह को जन्म दिया। अफवाहें आने लगीं कि फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म को इस साल ही रिलीज करने के लिए निर्देशक सुकुमार कोशिश में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन के साथ वाले दृश्यों की शूटिंग अभी कुछ दिन बाद ही शुरू हो सकेगी, क्योंकि अल्लू अर्जुन की अमेरिका वापसी की तारीख अभी तक फिल्म की यूनिट को पता नहीं है। हालांकि, इस बीच निर्देशक फिल्म के गानों पर काम कर रहे हैं।
विदेश में छुट्टियां मना रहीं कैट, यूजर्स बोले- 'विक्की भैया पर ध्यान दो भाभी'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed