फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi singer Nachhatar Gill wife Dalvinder Kaur passed away during daughter and son wedding festivities

Nachhatar Gill: बेटी को विदा कर दुनिया से चल बसीं पंजाबी गायक नछत्तर की पत्नी, एक दिन बाद होनी थी बेटे की शादी

Thu, 17 Nov 2022 01:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन हो गया है। बेटी की शादी करने के एक दिन बाद ही वह इस दुनिया से चल बसीं। बताया जा रहा है कि उनके निधन के एक दिन बाद ही उनके बेटे की भी शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
Punjabi singer Nachhatar Gill wife Dalvinder Kaur passed away during daughter and son wedding festivities
नछत्तर गिल और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने गायक नछत्तर गिल की पत्नी दलविंदर कौर का देहांत हो गया है। खबरों के मुताबिक, दलविंदर पिछले काफी महीनों से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था, हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके बावजूद उन्होंने धूमधाम से अपनी बेटी को विदा किया। हालांकि, बेटी की शादी के एक दिन बाद ही वह वह इस दुनिया को अलविदा कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नछत्तर गिर और उनकी पत्नी दलविंदर कौर ने बड़े ही धूमधाम से 14 नवंबर को अपनी बेटी सरप्रीत कौर की शादी करवाई। बेटी को विदा करने के बाद पूरा परिवार बेटे की शादी की तैयारियों में लग गया था। तभी अचानक दलविंदर कौर की तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। बता दें कि 17 नवंबर यानी आज उनके बेटे की शादी होने वाली थी। बीमार होने के बावजूद वह बेटे की शादी के लिए बेहद खुश थीं और तैयारियों में लगी हुई थीं। पूरे घर में जश्न का माहौल था, लेकिन इसी बीच परिवार में मातम का माहौल छा गया।

विज्ञापन

परिवार ने बंगा रोड फगवाड़ा स्थित शमशान घाट में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नछत्तर गिल की पत्नी को श्रद्धांजलि और परिवार को हिम्मत दे रहे हैं। पत्नी की मौत से नछत्तर गिल और पूरा परिवार स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed