{"_id":"67546906b8ae3296e10adc21","slug":"punjabi-bhajan-singer-lakhwinder-surjeet-singh-attacked-in-mumbai-case-filed-against-more-than-one-dozen-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhwinder Surjeet Singh: पंजाबी गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर जानलेवा हमला, एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lakhwinder Surjeet Singh: पंजाबी गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर जानलेवा हमला, एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
Sat, 07 Dec 2024 09:06 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:06 PM IST
सार
Lakhwinder Surjeet Singh: पंजाब के भजन गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर नवी मुंबई में जानलेवा हमला हुआ है। लखविंदर सिंह अस्पताल में हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पंजाबी भजन गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के भजन गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर नवी मुंबई में हमला किया गया है। 45 वर्षीय गायक पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के गुरुदासपुर निवासी लखविंदर सुरजीत सिंह पर शुक्रवार शाम वाशी में पनवेल-सायन रोड पर उस समय हमला हुआ जब वह जुईनगर से मुंबई हवाई अड्डे जा रहे थे।
सरिया और धारदार हथियार से हमला
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपियों ने उनका वाहन रोका और उन पर सरिया व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने लखविंदर सिंह को पिस्तौल और रिवाल्वर से धमकाया और फिर उन्हें और उनके एक सहयोगी को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गए।
Highest South Openers 2024: साउथ की इन फिल्मों ने इस साल पहले दिन की जमकर कमाई, आखिरी नाम देख होगी हैरानी
विज्ञापन
इस वजह से हुआ हमला
कथित तौर पर आरोपी 2017 में मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों को भजन गायक लखविंदर सुरजीत सिंह की ओर से दिए गए समर्थन से नाखुश थे। इसके चलते उनके ऊपर हमला किया गया। हालांकि, गायक इस वक्त अस्पताल में हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Bhumi Pednekar: रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए किया कास्ट, भूमि पेडनेकर ने बताई अभिनेता की खासियत
एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम इस दुश्मनी के बारे में जांच कर रहे हैं। दो संदिग्धों की पहचान हैप्पी सिंह (35) और जसपाल सिंह (42) के रूप में हुई है। लखविंदर सुरजीत सिंह अस्पताल में हैं। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।"
Sara Ali Khan: एक खास जगह का वीडियो साझा कर सारा बोली- ‘जो कुछ भी हूं…’, डेब्यू फिल्म से जुड़ा है गहरा नाता