दीवार से टकराया सिर, अस्पताल में भर्ती हुए पंजाबी एक्टर जय रंधावा; 'इश्कनामा 56' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
Jay Randhawa Viral Video: पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा 56’ के सेट पर शूटिंग के दौरान एक्टर जय रंधावा बुरी तरह से घायल हो गए। उनका सिर दीवार से टकराया, इसके बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
विस्तार
पंजाबी एक्टर और सिंगर जय रंधावा अपनी आने वाली फिल्म ‘इश्कनामा 56’ की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
कैसे हुआ सेट पर हादसा?
पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा 56’ की शूटिंग से जुड़े एक सूत्र के अुनसार एक जंप सीन करते हुए जय रंधावा घायल हुए। दरअसल, शूटिंग करते हुए क्रेन मशीन में टेक्निकल दिक्कत आई, जिससे एक्टर छत पर सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और वह सीधा दीवार से जाकर टकरा गए। इस दौरान उनका सिर दीवार से बुरी तरह टकरा गया।
Punjabi Actor Jay Randhawa hospitalized
— Jagtar Singh Bhullar (@jagtarbhullar) January 26, 2026
Met with an accident while shooting for ‘Ishqnama 56’ pic.twitter.com/aLfoHmyOPL
हॉस्पिटल में हुआ एक्टर का एमआरआई
जय रंधावा को घायल होने पर तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका एमआरआई किया। जिससे पता लगे सके कि एक्टर को सिर में गंभीर चोट तो नहीं लगी है। अभी तक जय रंधावा की कंडीशन को लेकर अपडेट नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन उनकी टीम का कहना है कि जय की अच्छे से देखभाल की जा रही है।