Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Producer Ekta Kapoor Advocate Share Legal Notice Talked About Defamation Worth 100 Crores

Ekta Kapoor: एकता कपूर के वकील ने जारी किया नोटिस, 100 करोड़ के मानहानि की बात कही, जानिए क्या है पूरा मामला?

Sun, 16 Feb 2025 07:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

शनिवार को मुंबई की एक अदालत ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ भारतीय सैनिकों के अपमान करने के आरोप में दायर शिकायत पर पुलिस जांच के आदेश दिए। यह शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ नाम के एक शख्स ने की थी। हाल ही में एकता कपूर के वकील ने भी इस मामले में एक नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Producer Ekta Kapoor Advocate Share Legal Notice Talked About Defamation Worth 100 Crores
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ साल पहले एकता कपूर की एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों को अपमानित करने की बात सामने आई थी। इस पर हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक) नाम के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने पुसिल में शिकायत दर्ज कराई। जो शिकायत एकता कपूर के खिलाफ दर्ज की गई थी, उसमें उनके माता-पिता शोभा और जितेन्द्र कपूर को भी नामजद किया गया है। यह मामला 2020 का है। इस मामले में शनिवार को बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि 9 मई तक मामले की रिपोर्ट पेश की जाए। इस मामले में एकता कपूर के वकील ने भी एक नोटिस जारी किया है। जानिए, क्या है इस नोटिस में? 

विज्ञापन


एकता कपूर को किया जा रहा है बदनाम 
एकता कपूर के एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी की तरफ से ट्वीटर पर जारी किए एक नोटिस में कहा गया है कि कुछ लोग, उनकी क्लाइंट को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने के पीछे उनके अपने कुछ मकसद हैं। वे लोग एकता कपूर के बारे में गलत जानकारियां फैला रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
 
क्लोज हो चुकी है पुलिस कंप्लेंट
आगे इस नोटिस में एकता के एडवोकेट बताते हैं कि जिस पुलिस कंप्लेंट का जिक्र किया जा रहा है, वह साल 2020 में ही क्लोज कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा ही दी गई है। इसके बावजूद भी कुछ लोग लगातार एकता कपूर को डिफेम कर रहे हैं। 

लीगल एक्शन का जिक्र किया 
आगे नोटिस में एकता कपूर की तरफ से मानहानि की बात की गई है। नोटिस में एकता के एडवोकेट ने बताया है कि जो लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। साथ ही 100 करोड़ की मानहानि की बात भी इसमें कही गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed