{"_id":"6822c655ccb772ef2d0c4b30","slug":"priyanka-chopra-celebrates-mothers-day-with-daughter-malti-marie-nick-jones-shared-pics-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यूं मनाया मदर्स डे, पति निक जोनस ने शेयर की तस्वीरें, यहां देखें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यूं मनाया मदर्स डे, पति निक जोनस ने शेयर की तस्वीरें, यहां देखें
Tue, 13 May 2025 09:52 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 13 May 2025 09:52 AM IST
सार
Priyanka Chopra On Picnic: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ पिकनिक मनाया। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ पिकनिक मनाया। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का परिवार खास दिन का आनंद उठाता नजर आया। अभिनेत्री के फैंस ने तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
बेटी मालती के साथ बिताया दिन
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में अपने पारिवारिक पलों की झलक साझा की। निक ने यह पोस्ट प्रियंका चो डेडिकेट किया। दोनों अपनी बेटी के साथ न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में पिकनिक मनाने गए थे। पोस्ट करते हुए निक ने लिखा, ‘पार्क में मदर्स डे मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ।’
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘रेड 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
कैंडिड पलों को किया कैद
तस्वीरों में कई कैंडिड पल साझा किए गए। एक तस्वीर में प्रियंका और मालती झील के किनारे एक साथ हंसते हुए दिखाई दिए । दूसरे में मालती ने ‘हैप्पी मदर्स डे’ का स्लेट पकड़े हुए प्रियंका की गोद में बैठी दिखाई दी। वहीं, तीसरी तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी पार्क में सैर करती हुई नजर आई।
यह खबर भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट

फैंस ने दिए रिएक्शन
प्रियंका और निक की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘बहुत प्यारी और सेहतमंद। हैप्पी मदर्स डे’, एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘बहुत प्यार परिवार।’ एक और ने लिखा, ‘पहली तस्वीर बहुत सुंदर है।’

View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा बेटी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
परिवार के बारे में
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में भारत में ‘निक जोनास’ के साथ शादी की। पहले उन्होंने पारंपरिक ईसाई पद्धति से विवाह किया और उसके बाद हिंदू समारोह में शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती का जन्म हुआ।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। इल्या नैशुल्लर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह छह भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।