फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pritam reveal real reason behind Arijit Singh retirement From playback singing says it should be seen as break

अरिजीत सिंह ने क्यों लिया सिंगिंग से अचानक रिटायरमेंट? कंपोजर प्रीतम ने किया खुलासा; बोले- 'वह थक चुके थे'

Tue, 12 May 2026 05:12 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 05:12 PM IST
सार

Pritam On Arijit Singh Retirement: सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अचानक रिटायरमेंट का एलान कर सबको चौंका दिया था। अब इस पर हाल ही में कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने बात की है। उन्होंने अरिजीत के संन्यास की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Pritam reveal real reason behind Arijit Singh retirement From playback singing says it should be seen as break
अरिजीत सिंह-प्रीतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह ने इस साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने इसके साथ यह भी स्पष्ट किया था कि वे अब नए असाइनमेंट नहीं लेंगे। हालांकि, जो पहले से तय हैं, उन्हें पूरा करेंगे। अरिजीत के इस फैसले से उन्हें चाहने वालों को झटका लगा था। अब इसे लेकर हाल ही में प्रीतम ने बात की। कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती का कहना है कि अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट को एक ब्रेक के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंगर को इंडस्ट्री के दबाव से दूर रहने के लिए कुछ समय चाहिए और वह जब चाहें वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन

अरिजीत के रिटायरमेंट के फैसले से प्रीतम को मिली प्रेरणा
प्रीतम ने कहा है कि अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से हटने के बहुचर्चित फैसले को रिटायरमेंट नहीं, बल्कि एक ब्रेक के तौर पर देखा जाना चाहिए। प्रीतम ने स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अरिजीत सिंह बहुत ज्यादा दबाव में थे। वे कमर्शियल म्यूजिक की दुनिया से थक गए थे। प्रीतम ने यह भी कहा कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें खुद भी ब्रेक लेने के प्लान के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।

अरिजीत को थोड़े निजी वक्त की जरूरत है
प्रीतम ने कहा कि जब वे खुद ऐसा करने की हिम्मत जुटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अरिजीत सिंह ने आगे बढ़कर वही कर दिया जो वे करना चाहते थे। अरिजीत के फैसले के बारे में बताते हुए प्रीतम ने कहा कि फैंस को इस घोषणा को एक 'ब्रेक' समझना चाहिए, न कि हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला। उन्होंने कहा कि अरिजीत लंबे समय से अपने काम से जुड़ी लगातार बढ़ती मांगों का बोझ ढो रहे थे और अब उन्हें कुछ स्पेस की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'फिल्म डायरेक्टर कर रहे हैं अरिजीत'
उन्होंने कहा, 'अरिजीत इतने सारे गाने गा रहे थे, हो सकता है कि अभी वे गाना न चाहते हों। कभी-कभी डायरेक्टर भी हम सब पर दबाव डालते हैं। मुझे भी 'नहीं' कहना मुश्किल लगता है। उन्हें थोड़ा समय दीजिए, वह बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। प्रीतम ने आगे कहा, 'आर्टिस्ट कभी रिटायर नहीं होते। वे बस एक ब्रेक लेते हैं और किसी ऐसी चीज की तरफ मुड़ जाते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा दिलचस्पी होती है। उन्हें अपनी रफ्तार से आगे बढ़ने दीजिए। ऐसी बहुत सी चीजें, हैं जिन्हें वे एक्सप्लोर करना चाहते हैं। शुरुआत के तौर पर वे एक ऐसी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट बेहद खूबसूरत है। साथ ही, यह उनकी जिंदगी है। उनकी आवाज है, इसलिए यह फैसला भी उन्हीं का होना चाहिए कि उन्हें कब गाना है, कब नहीं गाना है, क्या गाना है और क्या नहीं गाना है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed