Prince Narula Viral Video: क्या प्रिंस नरूला हुए गिरफ्तार? एक्टर ने खुद बताया वायरल वीडियो का सच
Prince Narula Viral Arrest Video: एक्टर प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वीडियो पर एक्टर का रिएक्शन आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रिंस नरूला ने दिया रिएक्शन
प्रिंस नरूला 8 जनवरी को तब ट्रेंड करने लगे, जब उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, जल्द ही पता चला कि यह वीडियो फेक था। प्रिंस नरूला ने इसे एक शूट बताया। टेली चक्कर से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने साफ किया, 'यह एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है।'
Prince Narula Arrest by Delhi Police !!
Heavy Case File Against #PrinceNarula
Report [ India Tv ] 😱😱#RodiesXX || #ElvishYadav pic.twitter.com/fqNbjCOalfविज्ञापन विज्ञापन— Elvish Hunters (@Rahul143043) January 8, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस प्रिंस नरूला को अपने साथ लेकर जा रही है। इस बीच वह हैरान दिख रहे हैं। कई लोग उनकी तस्वीरें ले रहे हैं।
प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका, दोनों में से किसी ने भी अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल 'गिरफ्तारी' क्लिप के बारे में कुछ नहीं लिखा है।
'टॉक्सिक' का टीजर देखकर हैरान हुए राम गोपाल वर्मा, इस बात के लिए निर्देशिका को बताया महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंस नरूला एक रियलिटी स्टार सेंसेशन हैं, जिन्होंने पहले 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'बिग बॉस' जैसे शो जीते हैं। उन्होंने 'बढ़ो बहू' और दूसरे टीवी शो में भी काम किया है।