फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prince Narula And Yuvika Chaudhary Have Unfollowed Each Other On Instagram Leaving Fans Wondering

क्या प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने से बढ़ीं अटकलें

Fri, 03 Jul 2026 10:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:40 PM IST
सार

Prince Narula And Yuvika Chaudhary: टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है दोनों का एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Prince Narula And Yuvika Chaudhary Have Unfollowed Each Other On Instagram Leaving Fans Wondering
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula

विस्तार

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार वजह बना है उनका सोशल मीडिया, जहां फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगाने में लगे हैं कि क्या उनके रिश्ते में सब ठीक नहीं है या फिर ये सिर्फ एक छोटा सा ऑनलाइन बदलाव है।

विज्ञापन

क्यों ट्रेंड कर रहे हैं प्रिंस और युविका?
जब फैंस को पता चला कि दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं, तो यह खबर तेजी से वायरल हो गई। कई लोग इसे उनके रिश्ते में आई परेशानी से जोड़कर देखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो इशारा करती हैं कि शायद मामला इतना गंभीर नहीं है। जैसे प्रिंस के इंस्टाग्राम नाम में अभी भी ‘प्रिंस युविका नरूला’ लिखा हुआ है। इसके अलावा, दोनों ने अपने साथ की कोई फोटो या पोस्ट डिलीट नहीं की है। इससे लगता है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया का एक छोटा बदलाव भी हो सकता है।



‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात 2015 में ‘बिग बॉस 9’ के दौरान हुई थी। शो में उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया और फैंस ने उन्हें ‘प्रिविका’ नाम दे दिया।

कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली। उनकी शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। इसके बाद से दोनों अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं।

Prince Narula And Yuvika Chaudhary Have Unfollowed Each Other On Instagram Leaving Fans Wondering
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ princenarula

2024 में बेटी का हुआ जन्म
अक्टूबर 2024 में प्रिंस और युविका के घर खुशियां आईं, जब उन्होंने अपनी बेटी इकलीन नरूला का स्वागत किया। यह बच्ची IVF के जरिए हुई थी। शुरुआत में कपल ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखा, लेकिन 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के मौके पर उन्होंने पहली बार बेटी को लोगों के सामने दिखाया।

Prince Narula And Yuvika Chaudhary Have Unfollowed Each Other On Instagram Leaving Fans Wondering
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@princenarula

पहले भी उठ चुके हैं अलग होने के सवाल
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान भी ऐसी खबरें आई थीं कि वह अपनी मां के घर रह रही हैं, जिससे लोगों ने समझा कि दोनों अलग रह रहे हैं। बाद में युविका ने बताया कि वह बेहतर देखभाल के लिए वहां गई थीं और उनके घर में रेनोवेशन चल रहा था।

ये भी पढ़ें- ‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे’, क्या नीलम की वजह से हुआ था फराह खान अली और बॉबी देओल का ब्रेकअप? सच का हुआ खुलासा

इसके अलावा, 2024 में कुछ अफवाहें यह भी फैली थीं कि प्रिंस अपनी बेटी के जन्म के समय मौजूद नहीं थे, लेकिन ये खबरें भी कभी सच साबित नहीं हुईं। 2025 के अंत में भी एक वीडियो को लेकर गलतफहमियां हुई थीं।

Prince Narula And Yuvika Chaudhary Have Unfollowed Each Other On Instagram Leaving Fans Wondering
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula
अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल प्रिंस और युविका की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तक दोनों खुद सामने आकर कुछ नहीं कहते, तब तक ये सब सिर्फ अफवाहें ही मानी जाएंगी। फिलहाल फैंस को उनके जवाब का इंतजार है और उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed