फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prem Pratigyaa star Ranjeet revealed Parveen Babi was the original heroine for silsila not Jaya Bachchan

Ranjeet: रंजीत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सिलसिला' के लिए जया बच्चन नहीं, बल्कि ये अदाकारा थीं पहली पसंद

Tue, 09 Apr 2024 02:02 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:02 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत अक्सर पुराने दिनों के बारे खुलकर बातें करते दिखाई देते हैं। उनका बेबाक अंदाज आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने खुलासा किया कि फिल्म 'सिलसिला' के लिए जया बच्चन पहली पसंद नहीं थीं।

विज्ञापन
Prem Pratigyaa star Ranjeet revealed Parveen Babi was the original heroine for silsila not Jaya Bachchan
रंजीत जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रंजीत बॉलीवुड में खुंखार विलेन की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे बीते दिनों को याद करते दिखाई दिए। साथ ही साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


जया बच्चन नहीं थीं 'सिलसिला' की पहली पसंद 
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत अक्सर पुराने दिनों के बारे खुलकर बातें करते दिखाई देते हैं। उनका बेबाक अंदाज आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने खुलासा किया कि फिल्म 'सिलसिला' के लिए जया बच्चन पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म में पहले अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ एक दूसरी अभिनेत्री को कास्ट किया गया था। 
विज्ञापन


Ankita Lokhande: नगरवधू बन पर्दे पर कमाल दिखाती नजर आएंगी अंकिता लोखंडे, सीरीज से लुक का हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


परवीन को 'सिलसिला' से निकाला गया 
'प्रेम प्रतिज्ञा' स्टार रंजीत कई बार इस बात को जाहिर कर चुके हैं कि बीते जमाने की मशहूर अदाकारा परवीन बॉबी उनकी काफी करीबी दोस्त रही हैं। हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं और परवीन काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। वे बेहद नेकदिल और खूबसूरत महिला थीं। मैं उन्हें प्यार से 'फावड़ा' बुलाता था। एक शाम जब वह मुझसे मिली तब वे काफी उदास थीं। मैंने पूछा कि क्या हुआ तब उन्होंने बताया कि उन्हें 'सिलसिला' फिल्म से निकाल दिया गया है।'

Akshay Kumar: निराश होने पर क्या करते हैं अक्षय कुमार? सुनाया ये दिलचस्प किस्सा, कहा- कार का कलेक्शन देखकर...

परवीन हुईं बेहद उदास 
रंजीत अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'फिल्म 'सिलसिला' की पहली पसंद परवीन थीं। दरअसल निर्माता-निर्देशक दूसरी वजहों से फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा और जया बच्चन को कास्ट करना चाहते थे इसलिए उन्होंने परवीन को फिल्म से निकाल दिया। वे मेरे पास बैठ कर काफी देर तक रोती रहीं। मैंने उसे समझाया और हौसला दिया।' आपको बताते चलें कि परवीन बाबी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका निधन  20 जनवरी 2005 को हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed