फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prateik Babbar and Priya Banerjee ties knot On Valentines Day In Mumbai actor Gets Emotional

Prateik-Priya Wedding: वैलेंटाइन डे पर प्रतीक बब्बर ने की दूसरी शादी, बॉबी देओल समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

Fri, 14 Feb 2025 07:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

Prateik-Priya Wedding: 14 फरवरी को प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली। कपल ने इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली पोस्ट के साथ तस्वीरें शेयर कीं। 
 

विज्ञापन
Prateik Babbar and Priya Banerjee ties knot  On Valentines Day In Mumbai actor Gets Emotional
शादी के दौरान भावुुक हुए प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम @priyabanerjee

विस्तार

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी कर ली। दोनों ने 14 फरवरी को मुंबई के बांद्रा में बब्बर की मां दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर पर एक निजी समारोह में शादी की। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा,  "मैं हर जन्म में तुमसे शादी करूंगा।” 

विज्ञापन

Prateik Babbar and Priya Banerjee ties knot  On Valentines Day In Mumbai actor Gets Emotional
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के दौरान भावुक हुए प्रतीक बब्बर
शादी के दौरान अभिनेता प्रतीक बब्बर भावुक हो गए। सामने आई पहली तस्वीर में प्रतीक और प्रिया एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में बब्बर अपनी प्रेमिका को गले लगाते हुए भावुक दिखें। एक तस्वीर में दोनों पवित्र हवन की अग्नि में आहुति देते हुए नजर आएं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Banerjee (@priyabanerjee)


विज्ञापन
विज्ञापन

Prateik Babbar and Priya Banerjee ties knot  On Valentines Day In Mumbai actor Gets Emotional
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सेलेब्स ने दी शादी की बधाई
प्रतीक बब्बर और प्रिया को बॉलीवुड के कई सितारों ने शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता बॉबी देओल ने तीन लाल दिल वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में लगाते हुए उन्हें बधाई दी। अभिनेता करन ठक्कर और वरुण शर्मा और अन्य ने भी लाल दिल वाली इमोजी लगाई। अभिनेत्री कुब्रा सैत, राइमा सेन, अक्षय ओबेरॉय,  रिद्धिमा पंडित, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ सहित कई सितारों ने शुभकामनाएं दी।











विज्ञापन

Prateik Babbar and Priya Banerjee ties knot  On Valentines Day In Mumbai actor Gets Emotional
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों टूटी थी पहली शादी?
इससे पहले प्रतीक की शादी सान्या सागर से हो चुकी थी और शादी के चार साल बाद 2023 में इन दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। इस तलाक के बारे में प्रतीक कहा था, “तलाक लेना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला फैसला था उस समय मैं सही हालत में नहीं था। हमारे रिश्ते में धीरे-धीरे मन मुटाव बढ़ता गया, जिसने इस गलत निर्णय को जन्म दिया। अगर तलाक ना होता तो शायद मैं प्रिया बनर्जी से ना मिल पाता।” प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी में अपने पिता राज बब्बर को भी न्योता नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed