फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pranjal dahiya angry on fan live concert badtameezi video viral haryanvi star

लाइव कॉन्सर्ट में हरियाणवी डांसर से बदतमीजी, गुस्से में आकर क्या बोलीं प्रांजल दहिया ? देखें वायरल वीडियो

Sun, 28 Dec 2025 06:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 28 Dec 2025 06:43 PM IST
सार

Pranjal Dahiya Live Concert Viral Video: हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रांजल अपने साथ हुई बद्तमीजी का करारा जवाब दे रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
pranjal dahiya angry on fan live concert badtameezi video viral haryanvi star
प्रांजल दहिया - फोटो : एक्स

विस्तार

हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके गाने या स्टाइल नहीं, बल्कि स्टेज पर दिखा उनका बेबाक अंदाज है। दरअसल हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान प्रांजल दहिया ने एक दर्शक की बदतमीजी पर सरेआम उसे ऐसा सबक सिखाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


स्टेज पर टूटा प्रांजल सब्र
हाल ही में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जब प्रांजल अपने डांस और परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं, तभी स्टेज के सामने मौजूद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने हदें पार कर दीं। शोर-शराबा और अभद्र हरकतों से माहौल बिगड़ने लगा। कलाकार होने के बावजूद प्रांजल ने इस व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने माइक हाथ में लेकर न सिर्फ उस व्यक्ति को टोका, बल्कि उसकी उम्र और जिम्मेदारी का भी एहसास दिलाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)




‘यहां भी किसी की बहन-बेटी खड़ी है’
प्रांजल दहिया ने साफ शब्दों में कहा कि कलाकारों का सम्मान करना हर दर्शक की जिम्मेदारी है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि एन्जॉय करना गलत नहीं है, लेकिन मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उनका यह कहना कि “मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं” सुनते ही वहां मौजूद कई लोग तालियों से उनका समर्थन करते नजर आए। यह पल न सिर्फ एक कलाकार की हिम्मत दिखाता है, बल्कि समाज को आईना भी दिखाता है।

यह खबर भी पढ़ें: 'द राजा साब' के इवेंट में प्रभास ने की संजय दत्त की तारीफ, बोले- उन्हें स्क्रीन पर देखकर खुद को भूल गए

वायरल वीडियो पर फैंस का सपोर्ट
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ज्यादातर यूजर्स ने प्रांजल के स्टैंड की तारीफ की और कहा कि ऐसे लोगों को सरेआम जवाब मिलना ही चाहिए। कई फैंस ने लिखा कि कलाकार को कमजोर समझने की सोच अब बदलनी चाहिए। खासतौर पर महिला कलाकारों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना दर्शकों की भी जिम्मेदारी है।

डांसर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट 
घटना के बाद प्रांजल दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसने इस पूरे मामले को और बढ़ा दिया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए समाज की सोच पर सवाल उठाया। इस पोस्ट को फैंस ने सीधे तौर पर उसी घटना से जोड़कर देखा और माना कि यह उन लोगों के लिए जवाब है, जो कलाकारों को सिर्फ मनोरंजन का साधन समझते हैं।

हरियाणवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं प्रांजल
प्रांजल दहिया आज हरियाणा की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिनी जाती हैं। ‘52 गज का दामन’, ‘मेरा बालम थानेदार’ और ‘जिप्सी’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई है। स्टेज पर उनका आत्मविश्वास और साफ सोच यही बताती है कि वह सिर्फ एक परफॉर्मर नहीं, बल्कि अपनी गरिमा के लिए आवाज उठाने वाली कलाकार भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed