फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prakash Jha Confirm Raajneeti 2 Says I Am Working On Film Script

Prakash Jha: ‘राजनीति 2’ बनेगी या नहीं ? फिल्म पर निर्देशक प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट

Wed, 04 Jun 2025 05:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jun 2025 05:34 PM IST
सार

Raajneeti 2: आपको रणबीर कपूर-अजय देवगन और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘राजनीति’ तो याद ही होगी। अब निर्देशक प्रकाश झा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Prakash Jha Confirm Raajneeti 2 Says I Am Working On Film Script
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2010 में आई प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा ‘राजनीति’ को रिलीज हुए आज 15 साल पूरे हो गए हैं। आज भी इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अब फिल्म के 15 साल पूरे होने पर निर्देशक प्रकाश झा ने राजनीति के सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया है कि फिल्म का सीक्वल बनेगा भी या नहीं।

विज्ञापन

‘स्क्रिप्टिंग पर चल रहा काम’
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत प्रकाश झा ने ‘राजनीति’ के सीक्वल को लेकर बात की और इसके बारे में जानकारी साझा की। प्रकाश झा ने बताया कि राजनीति की यात्रा तो अनवरत है, चलती ही रहती है। ‘राजनीति 2’ के लिए हमेशा से ही योजना थी। हालांकि, कास्टिंग और शूटिंग के मामले में अभी तक कुछ भी ठोस नहीं है, लेकिन मैं फिलहाल इस पर काम कर रहा हूं। इसकी स्क्रिप्टिंग और राइटिंग पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

एक साल तक चला था ‘राजनीति’ प्री-प्रोडक्शन
इस दौरान ‘राजनीति’ बनाने के वक्त को याद करते हुए प्रकाश झा ने कहा, “फिल्म का प्री-प्रोडक्शन एक साल तक चला। हमने एक भीड़ वाले सीन के लिए 8,000 कलाकारों को चुना, जो काफी मुश्किल काम था। कास्टिंग के बारे में अच्छी बात यह थी कि हमने जिससे भी संपर्क किया, उसे स्क्रिप्ट पसंद आई और वह इसमें शामिल हो गया। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती महसूस हुई। लोग कहते हैं कि यह एक व्यावसायिक सफलता थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Metro In Dino Trailer: ‘कन्फ्यूजिंग है आजकल का प्यार’, अलग-अलग कहानियां बताता मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज

‘राजनीति’ में नजर आई थी भारी-भरकम स्टारकास्ट
2010 में रिलीज हुई राजनीतिक थ्रिलर में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक परिवारों और पार्टियों के बीच एक कट्टर संघर्ष को दर्शाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन, कटरीना कैफ अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed