फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas Next film tentatively titled FAUJI will be directed by Sita Ramam fame Hanu Raghavapudi know details

Prabhas Next Film: सीता रामम के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Mon, 08 Apr 2024 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

दर्शक प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बड़ी बेसब्री से से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Prabhas Next film tentatively titled FAUJI will be directed by Sita Ramam fame Hanu Raghavapudi know details
प्रभास-हनु राघवपुडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर उनके फैन पेज से जानकारी दी गई है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा निर्देशक हनु राघवपुडी संभालेंगे। इससे पहले हनु राघवपुडी ने 'सीता रामम' जैसी फिल्म का निर्देशन किया है। कहा जा रहा है कि इसी साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिलहाल इस फिल्म को 'फौजी' (FAUJI) कहा जा रहा है।

विज्ञापन

BMCM Vs Maidaan: ‘मैदान’ की रिलीज एक दिन आगे खिसकी, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की बढ़त और तगड़ी हुई
विज्ञापन


हनु राघवपुडी ने की फिल्म की पुष्टि
वर्ष 2022 में आई फिल्म 'सीता रामम' के जरिए हनु राघवपुडी ने धमाकेदार वापसी की। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की लाइन लग गई। इस बीच बीते साल यह खबर आई थी कि वह अपनी अगली फिल्म प्रभास के साथ लेकर आएंगे, जो पैन इंडिया फिल्म होगी। अब खुद हनु राघवपुडी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने इस बारे में जानकारी भी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्म में होगा एक्शन का धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनु राघवपुडी को वरंगल में एनआईटी के छात्रों के एक विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए बतौर अतिथि बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने यह पुष्टि की कि वह प्रभास की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रभास के साथ वह पीरियड एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। हनु राघवपुडी ने फिल्म पर बात करते हुए यह भी कहा कि विशाल चंद्रशेखर ने प्रभास के साथ उनकी फिल्म के लिए तीन गाने भी कंपोज कर लिए हैं।
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें

जल्द होगा आधिकारिक एलान
कहा जा रहा है कि फिल्म आजादी से पहले के दौर के रजाकार आंदोलन पर आधारित होगी। माइथ्री मूवी मेकर्स इस फिल्म का निर्माण करेंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रभास अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की तैयारियों में व्यस्त हैं, जो इस साल रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'राजा साब' भी है, जिसकी शूटिंग वह कर रहे हैं। 'कनप्पा' में भी उनकी कैमियो भूमिका है। प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' और 'सलार:पार्ट  भी जल्द शुरू करेंगे
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed