फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Popular South Film Director Lokesh Kanagaraj shared big update about his much-awaited short film Chapter Zero

Lokesh Kanagaraj: अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स की लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं लोकेश कनगराज, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Fri, 25 Oct 2024 08:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 25 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

Lokesh Kanagaraj Short Film:साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज अब अपनी लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स पर प्रकाश डालने वाली है। आज, 25 अक्तूबर को उन्होने इससे संबंधित पोस्टर साझा की है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Popular South Film Director Lokesh Kanagaraj shared big update about his much-awaited short film Chapter Zero
लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकेश कनगराज साउथ के मशहूर और लोकप्रिय निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपनी फिल्मों में कमल हासन, कार्ति, विजय दलपति जैसे अभिनेताओं को निर्देशित करने वाले निर्देशक की फिल्मों को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। लोकेश ने अपनी फिल्मों का एक अलग ही यूनिवर्स बनाया है, जिसे एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स के नाम से जाना जाता है। अब इस यूनिवर्स को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत लोकेश एक नए प्रोजेक्ट के तहत वापस आने वाले हैं। 

विज्ञापन


लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं लोकेश कनगराज 
लोकेश कनगराज अब एक लघु फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उन घटनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनके कारण  एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स की उत्पति हुई है। अब लोकप्रिय निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर इस लघु फिल्म का पहला लुक जारी किया है। इसका शीर्षक चैप्टर जीरो बताया जा रहा है। इस लघु फिल्म की अवथि 10 मिनट की होगी। इस फर्स्ट लुक पोस्टर का कैप्शन है, “1 शॉट 2 स्टोरीज 24 घंटे।”
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by GSquad (@gsquadoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन


Jigra Box Office Collection: 15वें दिन जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , आलिया की फिल्म को अब नहीं मिल रहे दर्शक
दर्शकों को करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार 
123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन दास, नारायण और कालिदास जयराम कथित तौर पर इस लघु फिल्म का हिस्सा होंगे। अभी भी इसे लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा, जिसके बाद पता चल सकेगा कि इस लघु फिल्म में उनकी यूनिवर्स की आ चुकी फिल्मों के अभिनेता, जैसे थलपति विजय, सूर्या, कार्थी और कमल हासन में से कोई है या नहीं। इस लघु फिल्म की रिलीज डेट की भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 
Virat-Anushka: विराट ने याद किया अनुष्का संग बिताया वो भावुक पल, जब लंबे इंतजार के बाद आया शतक
'कैथी', 'विक्रम', 'लियो' जैसी फिल्में हैं एलसीयू का हिस्सा
लोकेश कनगराज के लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स के तहत बनी फिल्मों को पसंद करने वालों की एक लंबी कतार हैं। उनके यूनिवर्स की फिल्मों में 'कैथी', 'विक्रम' और 'लियो' को दर्शकों से काफी प्यार मिला है। अब लोकेश इस यूनिवर्स में और भी फिल्मों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अब भारत में ही सिनेमैटिक यूनिवर्स का चलन काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में लोकेश कनगराज के इस यूनिवर्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Ami Je Tomar 3.0 Out: आंखों के लिए आश्चर्य बनी विद्या-माधुरी की जुगलबंदी, 'अमी जे तोमार 3.0' गाना रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed